ब्रिटेन की 80% कंपनियां पुरुषों को देती हैं अधिक वेतन

Webdunia
गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (20:07 IST)
लंदन। ब्रिटेन में दस में से करीब आठ कंपनियां पुरुषों को महिलाओं के मुकाबले अधिक वेतन देती हैं। आज प्रकाशित आंकड़ों से कार्यस्थल पर लैंगिक भेदभाव की लंबे समय से चल रही बात पर मुहर लग गई है। प्रधानमंत्री टेरीजा मे ने पिछले साल कानून लाकर 250 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों के लिए लैंगिक आधार पर वेतन में अंतर की जानकारी सरकारी समानता कार्यालय को देने को अनिवार्य बना दिया था।


कार्यालय ने अब इन आंकड़ों को प्रकाशित किया है। कंपनियों को विवरण प्रस्तुत करने के लिए बुधवार की मध्यरात्रि तक का समय दिया गया था। इस दौरान 10,015 कंपनियों ने अपने आंकड़े जमा किए। दूसरी ओर जो कंपनियां ऐसा करने में विफल रही हैं, उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

आज प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक, 78 प्रतिशत वाणिज्यिक और सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां पुरुष कर्मियों को महिलाओं की तुलना में अधिक वेतन देती हैं, जबकि 14 प्रतिशत कंपनियों ने कहा कि वे महिलाओं को अधिक वेतन देती हैं।

वहीं आठ प्रतिशत कंपनियों के आंकड़े में कहा गया है कि वे पुरुषों और महिलाओं को वेतन देने में कोई भेदभाव नहीं करती हैं। सभी कंपनियों में पुरुषों और महिलाओं के वेतन में 12 प्रतिशत का औसत अंतर पाया गया है। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राजनाथ सिंह ने बताया दिल्ली सरकार क्‍यों नहीं लेती केंद्रीय सहायता

चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, झुग्गीवासियों को मताधिकार से वंचित करने की रची जा रही साजिश

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मिल्कीपुर में सपा पर बरसे CM योगी, बोले- सनातन विरोधी है पार्टी, उसे गाजी और पाजी प्यारे हैं

बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?

सभी देखें

नवीनतम

लोगों की ओर से, लोगों के लिए है यह बजट : निर्मला सीतारमण

बदबूदार पानी को लेकर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को दी यह चुनौती...

मोदी 'झूठों के सरदार', तो झूठ बोलने में केजरीवाल उनके 'बाप' हैं : मल्लिकार्जुन खरगे

प्रधानमंत्री मोदी के पूर्व वर्षों के प्रयासों से जापान यात्रा बनी सफल : मोहन यादव

IND vs ENG T20 : अभिषेक का रिकॉर्ड शतक, भारत ने 4-1 से जीती श्रृंखला, इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

अगला लेख