यूक्रेन का पलटवार, 25 मील अंदर घुसकर रूस का तेल डिपो उड़ाया

Webdunia
शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (18:27 IST)
कीव। अभी तक सुरक्षात्मक मुद्रा में दिखाई दे रहे यूक्रेन ने आक्रामक रुख अपना लिया है। ताज जानकारी के मुताबिक यूक्रेन के हेलीकॉप्टरों ने 25 मील अंदर घुसकर रूस के तेल डिपो को उड़ा दिया। ऐसे में दोनों देशों के बीच युद्ध और भड़कने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि युद्ध टालने के लिए बातचीत का दौर भी जारी है। 
 
दरअसल, रूस का आरोप है कि यूक्रेन ने उसकी सीमा के 25 मील अंदर तक घुसकर तेल डिपो पर हमला किया है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यूक्रेन पर आरोप मढ़ने के उद्देश्य से रूस ने ही यह हमला करवाया है क्योंकि पिछले दिनों विशेषज्ञों ने कहा था कि रूस खुद अपने इलाकों पर दिखावे के लिए अटैक करा सकता है और यूक्रेन पर इसका आरोप मढ़ सकता है।
 
रूसी अधिकारी याकेस्लाव ग्लाडकोव ने कहा कि यूक्रेन ने दो सैन्य हेलिकॉप्टरों के जरिए यह अटैक किया गया है। इस बीच, यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रणनीतिक तौर पर अहम स्लोबोडा और लुकाशिवका गांवों को रूस के कब्जे से छुड़ा लिया है। ये गांव रणनीतिक रूप काफी अहम माने जाते हैं। ये सप्लाई रूट के बीच में पड़ते हैं। (फाइल फोटो) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

सभी देखें

नवीनतम

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

Chhattisgarh: भाजपा कार्यकर्ता की कार की टक्कर से युवा कांग्रेस नेता की मौत, ह‍त्या का जताया संदेह

पृथ्वी दिवस 2025: कैसे सुधारा जा सकता है धरती के पर्यावरण को?

उद्धव ठाकरे ने चेताया, महाराष्ट्र में हिन्दी को नहीं बनाने देंगे अनिवार्य

टैरिफ में राहत से झूमे भारतीय शेयर बाजार, कैसा रहेगा अप्रैल का आखिरी हफ्ता?

अगला लेख