यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की बने टाइम के 'पर्सन ऑफ द ईयर'

Webdunia
बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (22:11 IST)
न्यूयॉर्क (अमेरिका)। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को बुधवार को 2022 के लिए टाइम का 'पर्सन ऑफ द ईयर' घोषित किया गया है। टुडे शो ने कहा कि यूक्रेन तथा विदेश में कई लोग जेलेंस्की को 'नायक' कहते हैं और उन्होंने देश पर रूस के बिना उकसावे वाले हमले के दौरान खुद को लोकतंत्र और दृढ़ता के प्रतीक के तौर पर स्थापित किया है।
 
टुडे शो ने ट्वीट किया कि 'वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूक्रेन की भावना 2022 के लिए टाइम के 'पर्सन ऑफ द ईयर' हैं।' प्रतिष्ठित पत्रिका 'टाइम' ने कहा कि महज 6 महीने पहले जेलेंस्की से कहीं अधिक अनुभवी नेता अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी तालिबानी सेना के आने के बाद राजधानी छोड़कर भाग गए थे।
 
2014 में जेलेंस्की के एक पूर्ववर्ती विक्टर यानुकोविच प्रदर्शनकारियों के अपने आवास के नजदीक पहुंचने के बाद कीव से भाग गए थे। 'टाइम' ने कहा कि अब जेलेंस्की की पीढ़ी विदेशी आक्रमणकर्ता के झटकों का सामना कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख