Publish Date: Sat, 31 Jul 2021 (23:24 IST)
Updated Date: Sat, 31 Jul 2021 (23:26 IST)
मास्को। तालिबान ने अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के परिसर में एक और हमले को अंजाम दिया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमन ने शनिवार को यह जानकारी दी।
इससे पहले अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) ने जानकारी दी थी कि शुक्रवार को अज्ञात हमलावरों ने हेरात स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के परिसर को निशाना बनाया जिसमें एक अफगानिस्तानी पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
अमन ने ट्वीट किया कि तालिबान के आतंकवादियों ने आज हेरात के गुजरा जिले में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय पर फिर हमला किया। एएनडीएसएफ (अफगान नेशनल डिफेंस एंड सिक्योरिटी फोर्सेज) आतंकवादियों का मुकाबला कर रहे हैं।
गौरतलब है कि अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बीच तालिबान के हमलों में बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान अफगानिस्तान के सरकारी सुरक्षा बलों और तालिबान आतंकवादियों के बीच टकराव भी बढ़ गए हैं। (वार्ता)मास्को। तालिबान ने अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत हेरात में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के परिसर में एक और हमले को अंजाम दिया है। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता फवाद अमन ने शनिवार को यह जानकारी दी।