ओपेक प्लस के फैसले को अमेरिका ने बताया भूल, कहा- रूस को हुआ फायदा

Webdunia
बुधवार, 19 अक्टूबर 2022 (09:37 IST)
वाशिंगटन। तेल उत्पादन घटाने संबंधी ओपेक प्लस के फैसले पर अमेरिका ने एक बार फिर नाराजगी जाहिर की। अमेरिका ने कहा है कि पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उसके सहयोगियों का तेल उत्पादन में कटौती का फैसला एक भूल है। इससे रूसियों को फायदा हुआ है।
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ओपेक प्लस ने पिछले हफ्ते जो निर्णय लिए, हमारा मानना ​​है कि वे रूसियों के पक्ष में थे और अमेरिकी लोगों व दुनिया भर के परिवारों के हितों के खिलाफ थे।
 
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम मानते हैं कि यह निर्णय निम्न-आय वाली अर्थव्यवस्था वाले देशों को चोट पहुंचाने और नुकसान पहुंचाने वाला है। यह गुमराह करने वाला फैसला है और यह एक भूल तथा अदूरदर्शी निर्णय है।
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों का पुनर्मूल्यांकन करने जा रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस प्रशासन की शुरुआत से ही उन्होंने इसकी बात की है। सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों की बात करें तो वह इसे द्विदलीय तरीके से करना चाहते हैं, जैसा कि पिछले आठ दशकों से किया गया है। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश कुर्सी के लिए बदलते हैं पाला, PM मोदी चला रहे झूठ की फैक्टरी, जानिए किसने लगाया यह आरोप

MP : कूनो के बाद गांधी सागर अभयारण्य में चीते भरने लगे फर्राटे, मुख्यमंत्री ने चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा

पाकिस्तान में सरकार की नहर परियोजनाओं का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हिन्दू मंत्री पर हमला किया

LIVE: CM यादव ने गांधी सागर अभ्यारण्य में 2 चीतों को छोड़ा

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

अगला लेख