NRC : असम में लंबे समय से रह रहे 19 लाख लोग जल्द ही कहीं के नागरिक नहीं रहेंगे : रिपोर्ट

Webdunia
बुधवार, 20 नवंबर 2019 (14:55 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए मंगवार को कहा कि असम में लंबे समय से रह रहे करीब 20 लाख लोग जल्द ही कहीं के भी नागरिक नहीं रहेंगे। साथ ही आरोप लगाया कि उनकी नागरिकता ‘निष्पक्ष, पारदर्शी और सुशासित प्रक्रिया के बिना’ समाप्त की जा रही है।
 
एनआरसी के धार्मिक स्वतंत्रता निहितार्थ पर एक रिपोर्ट में यूएससीआईआरएफ ने कहा कि अद्यतन सूची में 19 लाख लोगों के नाम नहीं हैं। रिपोर्ट में इस बात पर चिंता जताई गई कि किस प्रकार से इस पूरी प्रक्रिया का इस्तेमाल मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।
 
यूएससीआईआरएफ आयुक्त अनुरिमा भार्गव ने इस मुद्दे पर कांग्रेशनल आयोग के समक्ष इस सप्ताह अपनी गवाही में कहा कि असम में लंबे समय से रह रहे करीब 20 लाख लोग जल्द ही किसी भी देश के नागरिक नहीं माने जाएंगे। उनकी नागरिकता निष्पक्ष, पारदर्शी और सुशासित प्रक्रिया के बिना’ समाप्त की जा रही है।
 
ALSO READ: नागालैंड का अपना NRC है, बाहरी लोगों को देना पड़ता है 'टैक्स'
 
भार्गव ने कहा कि इससे भी बुरा यह है कि भारतीय राजनीतिक अधिकारियों ने असम में मुसलमानों को अलग-थलग करने और वहां से बाहर निकालने के लिए एनआरसी प्रक्रिया का इस्तेमाल करने की अपनी मंशा लगातार दोहराई है। और अब भारत भर में नेता एनआरसी का दायरा बढ़ा कर सभी मुसलमानों के लिए भिन्न नागरिकता मानक लागू करने पर विचार कर रहे हैं।
 
यूएससीआईआरएफ प्रमुख टोनी पेर्किन्स ने कहा कि अद्यतन एनआरसी और भारत सरकार के इसके बाद के कदम मुसलमान समुदाय को निशाना बनाने के लिए एक प्रकार से ‘नागरिकता के लिए एक धार्मिक कसौटी’ तैयार कर रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार से उसके सभी धार्मिक अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करने की अपील की जो संविधान में दर्ज हैं। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

Mahakumbh 2025 में महारिकॉर्ड 64 करोड़ लोगों ने लगाई संगम में डुबकी, क्या शिवरात्रि पर टूटेगा मौनी अमावस्या का रिकॉर्ड?

CBSE New Rule : साल में 2 बार होगी 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा, Exam Date भी जारी

कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को क्यों नहीं दिया मृत्युदंड, कोर्ट ने बताया बड़ा कारण

थूक जिहाद मामले का आरोपी इमरान गिरफ्तार, तंदूरी रोटी पर थूकने का वीडियो वायरल

लक्षण दिखने के 48 घंटे बाद मौत, चीन के बाद अफ्रीका से निकले रहस्यमयी वायरस का आतंक, चमगादड़ खाने के बाद बच्चों में फैला

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : बिहार में नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज, 7 MLA बनाए जा सकते हैं मंत्री

महाशिवरात्रि पर बाबा काशी विश्वनाथ के दरबार पहुंचे अखाड़ों के संत, किया जलाभिषेक

अमीरों को अमेरिका में बसाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, क्या है उनका 5 मिलियन डॉलर गोल्ड प्लान?

यूपी STF से मुठभेड़ में इनामी बदमाश ढेर, 1 लाख का इनाम घोषित था

अगला लेख