Festival Posters

ट्रंप ने फिर मानी पाकिस्तान की बात, BLA और मजीद ब्रिगेड आतंकी संगठन घोषित

अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) और उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को सोमवार को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 12 अगस्त 2025 (08:07 IST)
Balochistan Liberation Army : अमेरिका ने एक बार फिर पाकिस्तान की बात मानते हुए बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) और उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को सोमवार को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया। ALSO READ: अमेरिका की धरती से पाक सेना प्रमुख मुनीर की भारत समेत पूरी दुनिया को धमकी
 
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि कई आतंकवादी हमलों के बाद 2019 में बीएलए को विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी (sDGT) के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। तब से इस समूह ने कई हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिनमें मजीद ब्रिगेड द्वारा किया गया हमला भी शामिल है।
 
बयान में कहा गया कि विदेश मंत्रालय ने बीएलए और उसके सहयोगी संगठन मजीद ब्रिगेड को एक विदेशी आतंकवादी संगठन (एफटीओ) घोषित किया गया है। मजीद ब्रिगेड को बीएलए की पहले से मौजूद 'विशेष रूप से नामित वैश्विक आतंकवादी की सूची में उसके सहयोगी संगठन के रूप में जोड़ा गया है।
 
विदेश मंत्रालय ने कहा कि आतंकवादियों को नामित करना इस संकट के खिलाफ हमारी लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और आतंकवादी गतिविधियों के लिए समर्थन को कम करने का एक प्रभावी तरीका है। ALSO READ: पाकिस्‍तान के आसिम मुनीर की न्‍यूक्‍लियर धमकी पर क्‍या बोला भारत, क्‍या जवाब देंगे पीएम मोदी?
 
6000 लड़ाकों का ग्रुप : बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में सक्रिय एक सशस्त्र विद्रोही संगठन है। यह अभी भी पाकिस्तान के लिए एक बड़ा सुरक्षा खतरा बना हुआ है। BLA जब 2000 में बना था तब इसकी सैन्य ताकत लगभग 6,000 लड़ाकों की बताई जाती थी। BLA की कुल सैन्य शक्ति का अंदाजा स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। BLA के पास वर्तमान में 1,000-1,500 लड़ाके हैं। कुछ नई खबरों में कहा गया है कि BLA के लड़ाकों की संख्या घटकर सिर्फ 600 के करीब रह गई है। हालांकि समय के साथ इसके सदस्यों की संख्या में गिरावट आई है। मजीद ब्रिगेड BLA का एक खास आत्मघाती दस्ते का ग्रुप है, जिसमें लगभग 100-150 आत्मघाती हमलावर शामिल बताए जाते हैं।
 
क्या है इसका उद्देश्य : इस संगठन की मांग है कि बलूचिस्तान को आजाद किया जाएगा। BLA की स्थापना 2000 के दशक की शुरुआत में हुई थी। इस संगठन का दावा है कि वह बलूच लोगों के अधिकारी की रक्षा करता है और उसका उद्देश्य बलूचों को स्वतंत्रता दिलाना है। यह संगठन विशेष रूप से पाकिस्तान की सेना, सरकारी प्रतिष्ठानों और चीनी निवेश परियोजनाओं को निशाना बनाता है। BLA गुरिल्ला युद्ध की रणनीति अपनाता है। यह पाकिस्तानी सेना, पुलिस और सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमले करता है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

श्रीनगर में पुलिस थाने के पास विस्फोट, धमाके से कई गाड़ियों में लगी आग

'लोकल से ग्लोबल' बन रही PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बनारसी सिल्क की कारीगरी

AIMIM ने बिहार चुनाव में जीती 5 सीटें, 29 सीटों पर लड़ा था चुनाव

बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सेहत पर योगी सरकार का खास ध्यान, भरे जाएंगे आंगनवाड़ी सहायिकाओं के खाली पद

CM योगी ने NDA की प्रचंड विजय पर दी बधाई, बोले- नया बिहार आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा

अगला लेख