अलेप्पो में बमबारी बंद करें सीरियाई बल : अमेरिका

Webdunia
रविवार, 1 मई 2016 (09:05 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने मांग की है कि सीरियाई नेता बशर अल असद के बल अलेप्पो शहर में बमबारी बंद करें और राष्ट्रव्यापी संघर्ष विराम बहाल करने में मदद करें।
 
सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के शांति दूत और मुख्य विपक्षी वार्ताकार को अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कल कहा कि प्राथमिकता एक स्थायी राष्ट्रव्यापी संघषर्विराम की है।
 
फरवरी में असद के बलों और विद्रोहियों के गठबंधन के बीच संघषर्विराम हुआ था लेकिन शुरूआत से ही अलेप्पो शहर में इसे कई बार तोड़ा गया। अलेप्पो शहर में विद्रोहियों का कब्जा रहा है।
 
इस सप्ताह रूस और अमेरिका ने लाटकिया और पूर्वी गोउटा क्षेत्रों में संघर्ष रोकने के लिए पक्षों पर दबाव बनाने पर सहमति जताई लेकिन अलेप्पो को इस दायरे से बाहर ही रखा गया।
 
शहर में भीषण बमबारी के कारण बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए हैं। रूस ने स्पष्ट किया है कि उसका इरादा सहयोगी असद के बलों को रोकने का नहीं है।
 
शांति प्रक्रिया पर खतरा मंडराने के बीच, केरी आज संयुक्त राष्ट्र के दूत स्टैफान दे मिस्तूरा और सउदी अरब तथा जॉर्डन के विदेश मंत्रियों से बातचीत करने के लिए जिनेवा रवाना होने वाले हैं। (भाषा)
Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख