मुकाबले में लौटे ट्रंप, सर्वे ने बढ़ाई हिलेरी की चिंता

Webdunia
शुक्रवार, 16 सितम्बर 2016 (10:45 IST)
वाशिंगटन। राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने तेजी से उभरते हुए अपने और प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन की लोकप्रियता के बीच के अंतर कम करके मुकाबले को लगभग बराबरी की स्थिति में ला दिया है। यह जानकारी एक हालिया चुनाव सर्वेक्षण में सामने आई है।
 
फॉक्स न्यूज की ओर से कराए गए राष्ट्रीय सर्वेक्षण में कहा गया कि संभावित मतदाताओं में हिलेरी अब न्यू यार्क के इस दिग्गज उद्यमी से महज एक प्रतिशत आगे हैं।
 
सर्वेक्षण में कहा गया कि संभावित मतदाताओं के बीच कराए गए चार स्तरीय मतदान में हिलेरी को 41 प्रतिशत समर्थन मिला जबकि ट्रंप को 40 प्रतिशत समर्थन मिला। वहीं लिबरटेरियन उम्मीदवार गैरी जॉनसन और ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार जिल स्टीन को क्रमश: आठ और तीन प्रतिशत मत मिले।
 
हालांकि आमने-सामने के एक मुकाबले में ट्रंप को 46 प्रतिशत और हिलेरी को 45 प्रतिशत मत मिले।
 
बीते दिनों 9/11 की बरसी के आयोजन से हिलेरी को खराब स्वास्थ्य के कारण न्यू यार्क मेमोरियल से जाना पड़ा था। उसके बाद से यह पहला सर्वेक्षण था। हिलेरी को निमोनिया से पीड़ित पाया गया था। कुछ दिन के आराम के बाद उन्होंने अपना प्रचार अभियान गुरुवार को दोबारा शुरू कर दिया था।
 
ट्रंप पर हिलेरी की बढ़त में गिरावट देश के शीर्ष चुनावों की निगरानी करने वाले रियलक्लीयरपॉलिटिक्स में भी स्पष्ट दिखाई दी थी। इसके हालिया आकलन के अनुसार, हिलेरी की ट्रंप पर औसत बढ़त गिरकर महज 1.5 प्रतिशत पर आ गई है। यह एक माह पहले लगभग आठ प्रतिशत थी।
 
फॉक्स न्यूज ने कहा, 'राष्ट्रपति पद की दौड़ कड़ी है। संभावित मतदाताओं के बीच कराए गए चार स्तरीय चुनाव में हिलेरी क्लिंटन ट्रंप से महज एक प्रतिशत से आगे हैं। आमने-सामने के एक मुकाबले में ट्रंप एक प्रतिशत से आगे हैं।'
 
राष्ट्रपति पद के लिए पहली बहस 26 सितंबर को होगी। इसके बाद दूसरी बहस नौ अक्टूबर को और तीसरी बहस 19 अक्टूबर को होगी। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप की चेतावनी के बाद टेस्ला के शेयरों में भारी गिरावट, मस्क ने खोला बड़ा राज

LIVE: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी का पहला जम्मू कश्मीर दौरा, देंगे चिनाब रेलवे ब्रिज की सौगात

जनगणना कार्यक्रम को लेकर BJP ने विपक्ष पर किया पलटवार, झूठ की राजनीति करने का लगाया आरोप

RSS प्रमुख भागवत बोले- राजनीतिक वर्ग के बीच आपसी समझ बनी रहनी चाहिए

मेरे बिना नहीं जीत पाते राष्ट्रपति का चुनाव, एलन मस्क का डोनाल्ड ट्रंप पर पलटवार

अगला लेख