अमेरिकी चुनाव : हिलेरी को झटका, आगे निकले ट्रंप

Webdunia
शुक्रवार, 20 मई 2016 (08:12 IST)
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति पद का रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप पहली बार डेमोक्रेटिक पार्टी के दावेदार हिलेरी क्लिंटन से आगे निकल गए हैं।
 
फॉक्स न्यूज के राष्ट्रीय सर्वे के अनुसार नवंबर में होने वाले चुनाव में ट्रंप को 45 और हिलेरी को 42 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। ट्रंप के पक्ष में 55 फीसद श्वेत और हिलेरी के पक्ष में 31 फीसद हैं। वहीं, अश्वेतों के बीच लोकप्रियता में हिलेरी बहुत आगे हैं। 90 फीसद अश्वेत उनके साथ हैं, जबकि सात प्रतिशत ने ट्रंप का समर्थन करने की बात कही।
 
यह पहला मौका है जब आमने-सामने की टक्कर में हिलेरी पर ट्रंप को भारी बताया गया है। इतना ही नहीं सर्वे के अनुसार ट्रंप को नापसंद करने वाले लोगों की संख्या में भी कमी आई है। दूसरी ओर, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी की नकारात्मक रेटिंग में इस बार इजाफा हुआ है।
 
सर्वे से पता चलता है कि दोनों नेताओं को लेकर नकारात्मक राय रखने वाले मतदाताओं की संख्या काफी ज्यादा है। 56 फीसद ने ट्रंप के खिलाफ तो 61 फीसद ने हिलेरी के खिलाफ टिप्पणी की। इससे पहले के सर्वे में हिलेरी की नकारात्मक रेटिंग 58 फीसद और ट्रंप की 65 फीसद थी।
 
यदि सीनेटर बर्नी सैंडर्स डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने में कामयाब होते हैं तो यह तस्वीर पूरी तरह से उलट सकती है। इस स्थिति में 46 फीसद लोगों ने सैंडर्स और 42 फीसद ने ट्रंप को समर्थन देने की बात कही। हालांकि इसकी संभावना कम ही है,क्योंकि हिलेरी को कड़ी टक्कर दे रहे सैंडर्स उम्मीदवारी के लिए आवश्यक डेलीगेट का समर्थन जुटाने में काफी पीछे हैं। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

12 जुलाई को लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए, रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का तोहफा

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

खराब दाल पर महाराष्ट्र के नेताजी का बवाल, चांटे मार कर किया बेहाल

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

अगला लेख