बड़ी खबर, अमेरिका ने 11 देशों के शरणार्थियों पर से प्रतिबंध हटाया

Webdunia
मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (10:17 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका ने मंगलवार को ‘ज्यादा खतरे’ वाले 11 देशों के शरणार्थियों पर से प्रतिबंध हटाने की घोषणा की लेकिन कहा कि अमेरिका में प्रवेश के इच्छुक शरणार्थियों को पहले की अपेक्षा अधिक कड़ी जांच से गुजरना होगा।
 
इन 11 देशों के शरणार्थियों के नाम नहीं बताए गए हैं लेकिन समझा जाता है कि उत्तर कोरिया और 10 मुस्लिम बहुल देशों के शरणार्थियों को कड़ी जांच का सामना करना होगा।
 
घरेलू सुरक्षा मंत्री क्रिस्टजेन नील्सन ने बताया कि यह बेहद जरूरी है कि हमें यह पता हो कि कौन अमेरिका में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन अतिरिक्त सुरक्षा उपायों के चलते गलत लोगों के लिए हमारे शरणार्थी कार्यक्रम का लाभ उठाना मुश्किल होगा। सुरक्षा उपाय यह सुनिश्चित करेंगे कि हम देश के लिए अधिक सतर्क दृष्टिकोण अपनाएं।
 
इन 11 देशों पर ट्रंप प्रशासन ने अक्टूबर में शरणार्थी नीति की समीक्षा के बाद प्रतिबंध लगाया था। हालांकि इनकी आधिकारिक रूप से पहचान नहीं बताई गई थी। हालांकि शरणार्थी समूहों का कहना है कि इन देशों में मिस्र, ईरान, इराक, लीबिया, माली, उत्तर कोरिया, सोमालिया, दक्षिणी सूडान, सूडान, सीरिया और यमन शामिल है।
 
नाम नहीं जारी करने की शर्त पर एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि 11 देशों के लिए बढ़ाए गए सुरक्षा जांच की नीति मुस्लिमों को लक्ष्य कर नहीं बनाई गई थी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

दिल्ली में 3 बच्चों समेत 30 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, एजेंटों की मदद से की थी भारत में घुसपैठ

BSF ने तबाह कर दी थीं पाकिस्तान की 118 अग्रिम चौकियां

फिर बढ़ा भारत का सरकारी खजाना, विदेशी मुद्रा भंडार हुआ 692.72 अरब डॉलर

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

अगला लेख