अमेरिकी सांसद ने कहा, जम्मू-कश्मीर समेत भारत में आतंकवाद फैला रहे हैं इस्लामी आतंकवादी

Webdunia
शुक्रवार, 22 नवंबर 2019 (10:18 IST)
वॉशिंगटन। एक अमेरिकी सांसद ने संसद के अपने साथियों से आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस्लामी आतंकवादी पूरे जम्मू-कश्मीर और भारत में अन्य जगहों पर लगातार खतरा पैदा कर रहे हैं और आतंकवाद फैला रहे हैं।
 
ALSO READ: आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा भारत, संयुक्त राष्ट्र में खरी-खरी
सांसद फ्रांसिस रूनी ने गुरुवार को कहा कि भारत के समक्ष कई क्षेत्रीय एवं भू-राजनीतिक खतरे हैं। इस्लामी आतंकवादी पूरे जम्मू-कश्मीर और भारत में अन्य जगहों पर लगातार खतरा पैदा कर रहे हैं, आतंकवाद फैला रहे हैं। हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में नई दिल्ली में सरकार का सहयोग करना चाहिए।
 
फ्लोरिडा से सांसद रूनी ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में सहयोगी भारत के साथ अहम संबंधों पर अपने भाषण में कहा कि उनकी अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला के साथ हाल में बैठक हुई जिसमें भारत एवं अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों की महत्ता और भारत के समक्ष मौजूद अहम मामलों पर चर्चा की गई।
 
उन्होंने कहा कि चीन का व्यवहार भारत के पड़ोसियों को अस्थिर कर रहा है। वह इसके पड़ोसियों को ऐसे कर्ज से लाद रहा है जिसका वे भुगतान नहीं कर पा रहे, जैसा कि श्रीलंका के हम्बनटोटा बंदरगाह परियोजना में हुआ। रूनी ने कहा कि भारत अपने शत्रु देश, अस्थिर एवं परमाणु हथियार से सशस्त्र पाकिस्तान के कारण हमेशा सतर्क रहता है।
 
उन्होंने भारत को अमेरिका का अहम कारोबारी सहयोगी बताते हुए कहा कि हमें भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने एवं द्विपक्षीय विदेशी प्रत्यक्ष निवेश बढ़ाने की दिशा में लगातार काम करना चाहिए और एक मुक्त व्यापार समझौते को लेकर वार्ता पर विचार करना चाहिए।
Show comments

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

EVM को अनलॉक करने के लिए OTP की जरूरत नहीं, ECI ने अखबार को जारी किया नोटिस, पढ़िए क्या है पूरा मामला

NCERT किताबों से हटा Babri Masjid का जिक्र, अयोध्या विवाद भी 2 पेज में सिमटा, गुजरात दंगों के संदर्भों को भी हटाया

क्‍या अडाणी समूह को मिलने जा रही करोड़ों की धारावी वाली जमीन? क्या है सच

मेलोनी के 'मेलोडी' वीडियो पर कंगना रनौट ने किया रिएक्ट, बोलीं- मोदी जी महिलाओं को महसूस कराते हैं की...

48 वोट से जीत मामले में बढ़ा विवाद, EVM पर सियासी संग्राम, क्या बोले CM एकनाथ शिंदे

संसद के भीतर मूर्तियों के स्थानांतरण को लेकर भड़की कांग्रेस, बताया एकतरफा फैसला

एलन मस्क के EVM हैक बयान पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने दिया यह जवाब

रूस के साथ भारत ने निभाई दोस्ती, शांति शिखर सम्मेलन में यूक्रेन संबंधी बयान से खुद को किया अलग

कश्मीर में आतंक पर कड़े एक्शन की तैयारी, अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग बताया क्या है प्लान

अगला लेख