Dharma Sangrah

धार्मिक स्वतंत्रता : भारत कई धर्मों के लोगों का घर, चीन-पाकिस्तान समेत 12 देशों का हाल बेहाल

Webdunia
बुधवार, 7 दिसंबर 2022 (09:32 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता के मामले में एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत कई धर्मों के लोगों का घर है और वह सभी की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए भारत को अपनी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता की वर्तमान स्थिति के लिए चीन, पाकिस्तान और म्यांमा सहित 12 देशों को विशेष चिंताजनक देश घोषित किया है।
 
अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि दुनिया भर में सरकारें और गैर-सरकारी ताकतें लोगों को उनके धर्म के आधार पर परेशान करती हैं, धमकाती हैं, जेल भेजती हैं और यहां तक कि कई बार उनकी हत्या भी की जाती है।
 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, 'यकीनन भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। वहां कई धर्म के लोग एकसाथ रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर हमारी वार्षिक रिपोर्ट में सामने आई कुछ चिंताओं पर हमने भारत के संदर्भ में संज्ञान लिया। हम सभी देशों में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर करीब से नजर रखना जारी रखेंगे और इसमें भारत भी शामिल है।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन भारत सरकार को सभी की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

वेबदुनिया की खबर से तिलमिलाया पाकिस्तान, जानिए कौनसी News है

बिहार में गठबंधनों में पड़ती गांठ, अब सीटों के बंटवारे को लेकर घमासान

DM से पति ने लगाई जान बचाने की गुहार, रात में पत्नी बन जाती है इच्छाधारी नागिन, आखिर क्या है राज

हरियाणा के ADGP वाई पूरन कुमार ने की आत्महत्या, रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, चंडीगढ़ वाले घर में मिली लाश

1 मिनट में 200 बार धड़क रहा था दिल, दिल्ली के अस्पताल में सर्जरी कर बचाई गई इराकी बच्चे की जान

सभी देखें

नवीनतम

व्लादिमीर पुतिन को PM मोदी ने फोन पर कहा है‍प्पी बर्थ डे, भारत दौरे को लेकर की चर्चा

दिल्ली में Digital Arrest कर बुजुर्ग से 42.49 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में तीन गिरफ्तार

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को स्पाइस जेट फ्लाइट का खास तोहफा

1 मिनट में 200 बार धड़क रहा था दिल, दिल्ली के अस्पताल में सर्जरी कर बचाई गई इराकी बच्चे की जान

Bilaspur Big Accident: भूस्खलन के बाद मलबे में दबी बस,15 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों को 2 लाख

अगला लेख