Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैंने ही रुकवाया भारत-पाकिस्तान युद्ध, जानिए कहां तक पहुंची डोनाल्ड ट्रंप की गिनती

Advertiesment
हमें फॉलो करें Donald Trump again claimed to stop war

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 15 जुलाई 2025 (14:09 IST)
US President Donald Trump again claimed to stop India Pakistan war: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 22वीं बार कहा है कि उन्होंने ही भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया था। हालांकि भारत ने ट्रंप के दावे को कभी स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह से चल रहा था, उससे तो एक हफ्ते में ही भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता।
 
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम युद्ध को खत्म करवाने में काफी सफल रहे। भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत बुरी तरह से युद्ध चल रहा था। हम व्यापार के जरिए युद्ध रुकवाने में सफल रहे हैं। मैंने दोनों देशों से कहा था कि जब तक आप इस मामले को सुलझा नहीं लेते, हम आपके साथ व्यापार के बारे में बात नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह युद्ध नहीं रुकता तो एक हफ्ते में ही भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता। 
 
कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना : कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावा एक बार फिर किए जाने के बाद मंगलवार को कहा कि ट्रंप ने 65 दिन में 22 बार यह दावा किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया कि 65 दिन, 22 बार, वही दावा। यह बार-बार दोहराया जाता रहता है।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच बीते मई महीने में सैन्य संघर्ष को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया। दूसरी तरफ भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

खुशखबरी! केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, 16 जुलाई को मिलनी थी सजा