सुलझ सकता है दक्षिणी चीन सागर विवाद, ट्रंप मध्यस्थता के लिए तैयार

Webdunia
रविवार, 12 नवंबर 2017 (10:27 IST)
हनोई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह दक्षिणी चीन सागर को लेकर दावेदारी करने वालों के बीच मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं। दक्षिण चीन सागर को लेकर वियतनाम और चीन के बीच विवाद जारी है। 
 
ट्रंप ने यहां वियतनाम के राष्ट्रपति ट्रान दाई कुआंग के साथ बैठक शुरू होने से पहले एक टिप्पणी में कहा कि यदि वह इस मुद्दे पर मध्यस्थता कर सकते हैं तो उन्हें बताया जाए।
 
ट्रंप ने स्वीकार किया कि दक्षिणी चीन सागर के मुद्दे पर चीन की स्थिति एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैं एक बहुत अच्छा मध्यस्थ हूं। उन्होंने यह भी कहा कि चीन उत्तर कोरिया को लेकर जारी तनाव को कम करने में मदद कर रहा है और उन्होंने उम्मीद जताई कि रूस भी ऐसा ही करेगा। गौरतलब है कि दक्षिण चीन सागर के बड़े हिस्से पर चीन अपना दावा करता आया है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस विभाग में अग्निवीरों को 20 फीसदी आरक्षण

8 अरब की दुनिया में रह जाएंगे सिर्फ 10 करोड़ लोग, तबाही या कुछ और...

LIVE: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

आज भोपाल में राहुल गांधी, पीसीसी में पार्टी की टॉप लीडरशिप के साथ कर रहे मंथन

खराब कॉफी पर विवाद, राजा की मौत और लापता सोनम, गहराता जा रहा शिलॉन्‍ग में गायब हुए इंदौरी कपल का रहस्‍य

अगला लेख