भारत-पाक के साथ अमेरिकी संबंध नफा-नुकसान से परे

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (15:13 IST)
वॉशिंगटन। पेंटागन ने शुक्रवार को कहा है कि भारत एवं पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंध नफा-नुकसान से परे हैं तथा दोनों देशों के साथ अमेरिका के अलग-अलग सुरक्षा हित हैं।
 
पेंटागन प्रेस सचिव पीटर कुक ने कहा कि हम इन संबंधों को नफा-नुकसान से परे की स्थिति के रूप में देखते हैं। उन्होंने यह बात तब कही, जब उनसे पाकिस्तान एवं रूस के बीच मौजूदा सैन्य अभियान के बारे में पूछा गया।
 
उन्होंने कहा कि भारत के साथ हमारे संबंध हैं, पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध हैं, लंबे संबंध हैं। कुक ने कहा कि हमारे पाकिस्तान के साथ सुरक्षा हित हैं तथा हमारे भारत के साथ भी भिन्न सुरक्षा हित हैं। हम इस रोशनी में संबंधों को देखते रहेंगे। 
 
उन्होंने कहा कि लिहाजा, हम इस तरीके से इसे देखते हैं। यह नफा-नुकसान वाली स्थिति नहीं है। हमारे पाकिस्तानियों के साथ मौजूदा बातचीत, सैन्य बातचीत जारी रहेगी विशेषकर आतंकवाद से निबटने के मामले में जहां हमारे साझा सुरक्षा हित हैं। हम भारत के साथ मजबूत रक्षा संबंध बनाना जारी रखेंगे। 
 
अमेरिकी रक्षामंत्री एश्टन कार्टर की रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के साथ कई बैठकें होंगी। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण संबंध है, बढ़ते हुए संबंध तथा इन्हें अमेरिका उसे क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण मानता है। कुक ने कहा कि ये संबंध ऐसे हैं जिन्हें मंत्री (कार्टर) आने वाले महीनों और वर्षों में विकसित होते देखना चाहेंगे। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

नाइजर में आतंकवादी हमला, अगवा भारतीय की पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

रमी खेलते दिखे महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, रोहित पवार ने वायरल किया वीडियो

LIVE: संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक जारी

शशि थरूर बोले, राष्ट्र सर्वप्रथम, पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम

अगला लेख