चीन का समर्थन कर अमेरिका ने की गलती, कसेंगे शिकंजा

Webdunia
शनिवार, 20 जनवरी 2018 (09:13 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि उसने 2001 में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में चीन की सदस्यता का समर्थन कर गलती की थी और अपनी अर्थव्यवस्था को उदार, खुली तथा बाजारोन्मुखी बनाने में वह विफल रहा है तथा अब चीनी व्यापारिक गतिविधियों पर नियंत्रण रखने के लिए कड़ी नीतियां बनाई जा रही हैं।
 
राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाऊस की एक रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसा प्रतीत होता है कि डब्ल्यूटीओ में चीन के प्रवेश का समर्थन कर अमेरिका ने गलती की है क्योंकि वह अपने बाजार को खुला, बाजारोन्मुखी तथा व्यापार अनुकूल बनाने में नाकाम रहा है।
 
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने डब्ल्यूटीओ के प्रति चीन की प्रतिबद्वता को लेकर कांग्रेस को सौंपी वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि अब यह साफ हो जाता है कि संगठन के नियम कानून बाजारों को तोड़ने वाली चीन की नीतियों पर रोक लगाने में सक्षम नहीं है। माना जा रहा है कि धारा 301 के बारे में भी अगले कुछ हफ्तों में निर्णय लिया जा सकता है। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

सस्ते Realme P3 Pro 5G और Realme P3x 5G हुए लॉन्च, जानिए फीचर्स

लद्दाख में दुर्घटना में 2 JCO की गई जान, सेना ने दी श्रद्धांजलि

Ukraine को उसकी ही शांति वार्ता में नहीं बुलाया, इतिहास में ऐसे ढेरों उदाहरण, परिणाम विनाशकारी

FASTag के नए नियम नहीं जाने तो होगा नुकसान, जरूरी खबर

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

अगला लेख