Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस इस महीने के अंत में भारत यात्रा पर आएंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें jd vance with usha

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

न्यूयॉर्क , बुधवार, 12 मार्च 2025 (10:30 IST)
Vance's visit to India: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस (J D Vance) के इस महीने के अंत में भारत की यात्रा करने की संभावना है। मीडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। अमेरिकी समाचार पत्र 'पोलिटिको' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस (Usha Vance) के साथ इस महीने के अंत में भारत की यात्रा करेंगे। 'पोलिटिको' ने इस योजना से परिचित 3 सूत्रों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।ALSO READ: अमेरिका और यूरोप में ठनी, वेंस के भाषण से लगा EU को झटका
 
वेंस की पत्नी उषा भारतीय महिला हैं : रिपोर्ट में कहा गया है कि वेंस उपराष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा के तहत पिछले महीने फ्रांस और जर्मनी गए थे। भारत की यात्रा उपराष्ट्रपति के रूप में वेंस की दूसरी विदेश यात्रा है। उषा वेंस के माता-पिता कृष चिलुकुरी और लक्ष्मी चिलुकुरी 1970 के दशक के अंत में भारत से अमेरिका आए थे। उषा वेंस देश की द्वितीय महिला (उपराष्ट्रपति की पत्नी) के रूप में पहली बार अपने पैतृक देश की यात्रा करेंगी।ALSO READ: ट्रंप ने यूएस कैपिटल के हमलावरों को दिया क्षमादान, उपराष्ट्रपति वेंस नाराज
 
उषा और जे डी की मुलाकात येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। उषा एक वकील हैं। उन्होंने येल विश्वविद्यालय से स्नातक और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तान में बंधक संकट बरकरार, BLA की चीन को धमकी