असद ने की रासायनिक हमले की तैयारी, अमेरिका ने चेताया

Webdunia
मंगलवार, 27 जून 2017 (12:18 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका ने कहा है कि सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद संभवत: रासायनिक हमले की तैयारी कर रहे है, जिसका परिणाम बड़ी संख्या में आम नागरिकों की हत्या हो सकती है। व्हाइट हाउस ने चेतावनी देते हुए कहा कि सीरिया प्रशासन इस पर आगे बढ़ता है तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी होगी।
 
व्हाइट हाउस ने कहा कि असद प्रशासन की तैयारियां उसी तरह की हैं जैसी कि विद्रोहियों के कब्जे वाले शहर पर रासायनिक हमले से पहले उसने की थी। उस हमले के जवाब में अमेरिका ने सीरिया के वायुसेना के अड्डे पर हमला किया था।
 
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता सीन स्पाइसर ने एक वक्तव्य में कहा, अमेरिका को पता चला है कि असद प्रशासन संभवत: एक और रासायनिक हमले की तैयारी कर रहा है। जिसका परिणाम निर्दोष बच्चों समेत बड़ी संख्या में आम नागरिकों की हत्या हो सकती है। ये तैयारियां चार अप्रैल 2017 को किए गए रासायनिक हमले से पहले की गई तैयारी के समान हैं।
 
असद को रूस का समर्थन हासिल है। असद ने उन आरोपों से साफ इनकार किया है, जिनमें कहा गया है कि उनके बलों ने विद्रोहियों के कब्जे वाले खान शेखुन पर रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल किया था। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

शाहजहां शेख ही निकला संदेशखाली हिंसा का मास्टरमाइंड, CBI ने दर्ज किया केस

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम? जानें ताजा कीमतें

ब्रिक्स देशों को डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों दे डाली धमकी, क्या है 10% टैरिफ कनेक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लुधियाना में उद्योग जगत से करेंगे सीधा संवाद

चीन राफेल को बदनाम कर रहा हैः फ्रेंच खुफिया एजेंसी

अगला लेख