अमेरिका ने सीरिया को लेकर रूस को दी चेतावनी

Webdunia
गुरुवार, 6 अप्रैल 2017 (10:52 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने गुरुवार को रूस को चेतावनी दी है कि खान शेखुन शहर पर हुए संदिग्ध रासायनिक हमले के बाद रूस सीरिया में बशर अल-असद शासन को दिए गए अपने समर्थन पर दोबारा विचार करे।
 
टिलरसन ने यहां कहा कि बशर-अल असद के नेतृत्व वाली सीरिया सरकार इस हमले के लिए जिम्मेदार है, इसे लेकर हमारे मन में कोई शंका नहीं है। हम मानते हैं कि अब समय आ गया है कि रूस असद सरकार को दिए गए अपने लगातार समर्थन के बारे में सावधानीपूर्वक सोचे।
 
टिलरसन ने पिछले सप्ताह कहा था कि सीरिया में असद सरकार को सत्ता से बाहर निकालना अमेरिका की प्राथमिकता नहीं है लेकिन सीरिया के लोगों पर संदिग्ध रासायनिक हथियारों से किए गए हमले ने ट्रंप प्रशासन के विचार को बदल दिया है। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि संदिग्ध 'भयानक' रासायनिक हमला बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है और इसने कई सीमाएं लांघ दी है।
 
राष्ट्रपति ने बशर अल असद शासन के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने का संकेत दिया लेकिन उन्होंने यह संकेत नहीं दिया है कि निर्दोष लोगों के खिलाफ हुए संदिग्ध रासायनिक हमले के बाद उन्होंने क्या कदम उठाने की योजना बनाई है। टिलरसन अगले सप्ताह रूस के दौरे पर जाएंगे।
 
विदेश मंत्रालय के कार्यवाहक प्रवक्ता मार्क टोनर ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री 12 अप्रैल को मॉस्को की यात्रा पर जाएंगे। वहां वे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लेवरोव और अन्य रूसी अधिकारियों से यूक्रेन, आतंकवादरोधी प्रयासों, द्विपक्षीय संबंधों सहित उत्तर कोरिया और सीरिया के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। 
 
सीरिया में मंगलवार को विद्रोहियों के कब्जे वाले इलाके में हुए संदिग्ध रासायनिक हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है, जिनमें से 30 बच्चे हैं। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

बार्सिलोना में सीएम डॉ. यादव का जलवा, मुरीद हुई टेक जायंट कंपनी सबमर, विजिट के कुछ घंटों बाद ही कर लिया MOU

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

Monsoon Session : हंगामेदार होगा संसद का मानसून सत्र, क्या है विपक्षी कांग्रेस की मांग

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत, 8 घंटे तक भीड़ में इंतजार करता रहा वफादार बेजुबान

अमीर बनने के लिए अरबपति वॉरेन बफेट ने बताए 5 गोल्डन रूल, कम समय में कदम चूमेगी सफलता

अगला लेख