Hanuman Chalisa

अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद छोड़ने की धमकी दी

Webdunia
शनिवार, 24 मार्च 2018 (10:47 IST)
संयुक्त राष्ट्र। जेनेवा स्थित संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार परिषद द्वारा इसराइल के खिलाफ 5 निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने के बाद अमेरिका ने शनिवार को कहा कि उसका धैर्य अब खो रहा है और उसने फिर से इस परिषद से हटने की धमकी दी।
 
अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने एक बयान में कहा कि इसराइल के खिलाफ परिषद का रवैय बिलकुल पक्षपातपूर्ण है, जबकि इस संगठन ने उत्तर कोरिया, ईरान और सीरिया के खिलाफ सिर्फ 3 प्रस्ताव ही पारित किए हैं।
 
उन्होंने कहा कि हमारा धैर्य असीमित नहीं है। आज के कदम से यह साफ हो गया है कि यह संगठन अपनी साख खो चुका है जिसे मानव अधिकारों का सच्चा हिमायती होना चाहिए। अमेरिका पिछले साल से ही लगातार इस 47 सदस्यीय परिषद से निकलने की धमकी देता आ रहा है। 
 
2006 में इस परिषद की स्थापना दुनियाभर में मानवाधिकारों को बढ़ावा देने और उसके संरक्षण के लिए की गई थी। इस परिषद में शामिल इस्लामिक सहयोग संगठन के सदस्य देशों ने परिषद के 'एजेंडा आइटम-7' के तहत 5 प्रस्ताव पेश किए थे, जो इसराइल के लिए चिंताजनक हैं। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख