Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान को बड़ा झटका, बैलिस्टिक मिसाइलों के पुर्जे देने वाली चीनी कंपनियां बैन

Advertiesment
हमें फॉलो करें USA
, शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 (12:56 IST)
USA bans chinese companies : अमेरिका ने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए मिसाइलों से जुड़े उपकरणों की आपूर्ति करने के पर 3 चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार, ये प्रतिबंध वैश्विक अप्रसार व्यवस्था के तहत लगाए गए हैं।
 
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'आज, हम कार्यकारी आदेश 13382 के अनुसार 3 चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। ये कंपनियां सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसारकों और उनके वितरण से जुड़ी हैं और इन्होंने पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के मिसाइल से जुड़े पुर्जों एवं उपकरणों की आपूर्ति की है।
 
यह तीनों कंपनियां जनरल टेक्नोलॉजी लिमिटेड, बीजिंग लुओ लुओ टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड और चांगझौ यूटेक कंपोजिट कंपनी लिमिटेड हैं। यह प्रतिबंध पाकिस्तान के अबाबील बैलिस्टिक मिसाइल प्रणाली के प्रक्षेपण के कुछ दिनों बाद लगाए गए हैं।
 
गौरतलब है कि चीन को पाकिस्तान का सहयोगी माना जाता है। वह इस्लामाबाद के सैन्य आधुनिकीकरण कार्यक्रम के लिए हथियारों और रक्षा उपकरणों का मुख्य आपूर्तिकर्ता रहा है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

4 साल बाद नवाज शरीफ की वतन वापसी, पाकिस्तान लौटने से पहले क्या बोले?