अमेरिका बोला, लश्कर सैकड़ों लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार

Webdunia
शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2016 (08:55 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान स्थित आंतकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा को अमेरिकी नागरिकों समेत सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार बताया लेकिन उसने संगठन के नेता हाफिज सईद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। इस संगठन को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन के रूप में सूचीबद्ध किया है।
 
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता मार्क टोनर ने कहा, 'मैं हाफिज सईद के बारे में किसी भी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया नहीं दूंगा। उसे आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के साथ उसकी संबद्धता के कारण लक्षित प्रतिबंधतों के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद 1267 अलकायदा प्रतिंबध समिति या संयुक्त राष्ट सुरक्षा समिति ने सूचीबद्ध किया है।
 
टोनर ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि लश्कर एवं सईद दोनों को अमेरिकी सरकार ने सूचीबद्ध किया हैं लश्कर आतंकवादी हमलों में अमेरिकी नागरिकों समेत सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत के लिए निस्संदेह जिम्मेदार है।
 
वर्ष 2008 में मुंबई में किए गए आतंकवादी हमलों में लश्कर के 10 आतंकवादी शामिल थे। इन हमलों में 166 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 300 लोग घायल हो गए थे।
 
हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर का आतंकवादी जकी उर रहमान लखवी एक साल पहले जमानत पर जेल से रिहा किए जाने के बाद किसी अज्ञात स्थान पर रह रहा है। अन्य छह संदिग्ध रावलपिंडी की अदियाला जेल में हैं। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

क्या पाकिस्तान का मिटेगा नामोनिशान, युद्ध के हालातों में भारत के साथ हैं दुनिया के कौनसे देश

बिंदी हटाई, लगाए अल्लाहू अकबर के नारे, नहीं बच सकी पति की जान, बैसरन में ऐसे बरसीं गोलियां

रूस ने कर दिया खुलासा, Pakistan के खिलाफ कौनसा बड़ा एक्शन लेने वाला है भारत

पाकिस्तान ने भारत के लिए बंद किया एयरस्पेस, कहा- पानी रोका तो युद्ध माना जाएगा

पहलगाम के हमलावरों और उनके आकाओं को ऐसी सजा देंगे जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी, बुरी तरह भड़के मोदी

सभी देखें

नवीनतम

UP board result 2025 : इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी बच्चे पास, छात्राओं ने मारी बाजी

LIVE: श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी, पहलगाम हमले के घायलों से मिलेंगे

अगले 78,000 सालों तक कुछ नहीं मिलने वाला, गावस्कर ने पहलगाम में आतंकी हमले की निंदा की

पहलगाम हमले के बाद कई राज्यों में कश्मीरी मुसलमानों को धमकी, क्या बोले उमर अब्दुल्ला

पहलगाम आतंकी हमला: मोदी सरकार ने मानी सुरक्षा चूक, राहुल गांधी कश्मीर पहुंचे

अगला लेख