पाकिस्तान से अमेरिका बोला, हाफिज सईद को फिर करो गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 25 नवंबर 2017 (09:06 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान सरकार से कहा कि वह मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को उसके गुनाहों के लिए फिर से गिरफ्तार करे और आरोपी बनाए।
 
गौरतलब है कि सईद को गुरुवार को नजरबंदी से रिहा कर दिया गया था। वह इस साल जनवरी से नजरबंद था। नजरबंदी से बाहर आते ही सईद ने भारत विरोधी बयानबाजी की और कहा कि वह ‘कश्मीर के मकसद’ के लिए लोगों लामबंद करेगा।
 
अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नॉर्ट ने कहा कि अमेरिका इससे बहुत चिंतित है कि हाफिज सईद को पाकिस्तान में नजरबंदी से रिहा कर दिया गया है। लश्कर-ए-तैयबा को विदेशी आतंकी संगठन घोषित किया गया है जो कई अमेरिकी नागरिकों सहित सैकड़ों निर्दोष लोगों की हत्या का जिम्मेदार है।
 
उन्होंने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सईद को उसके अपराधों के लिए गिरफ्तार किया जाए और आरोपी बनाया जाए। जमात-उद-दावा के सरगना सईद पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का ईनाम घोषित कर रखा है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

Motorola का सस्ता स्मार्टफोन Moto G86 Power, जानिए कितना दमदार

LIVE: शाह के जवाब से विपक्ष असंतुष्ट, खरगे ने कहा- मोदी दें जवाब

झारखंड विधानसभा का सत्र 1 अगस्त से 7 अगस्त तक

अगला लेख