वेनेजुएला में नोटबंदी, कोलंबिया से लगी सीमा बंद

Webdunia
मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (09:52 IST)
काराकस। नोटों की तस्करी रोकने के लिए वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कोलंबिया की साथ लगती देश की सीमा को 72 घंटों तक बंद करने का आदेश दिया है। राष्ट्रपति ने कहा है कि माफिया देश की समाजवादी अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं।
 
शीर्ष आर्थिक सहयोगियों के साथ हुई बैठक के बाद राष्ट्रपति मादुरो ने यह घोषणा की। इससे पहले, दिन में मादुरो की सोशलिस्ट पार्टी के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर उन अपराधियों के चित्र जारी किए थे, जो वेनेजुएला में नोट की तस्करी मादक द्रव्यों की तस्करी की तरह करने की कोशिश कर रहे हैं।
 
सीमा बंद करने का निर्णय ऐसे समय में आया है जब मादुरो देश में तेजी से बढ़ रही मंहगाई को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसके लिए रविवार को घोषणा की थी कि सरकार देश की सबसे बड़ी राशि यानी 100 बोलिवर के नोट को बंद कर देगी।
 
यह देश की सबसे बड़ी नोटबंदी है लेकिन वेनेजुएला के 100 बोलिवर के एक नोट की कीमत इस समय एक डॉलर के तीन सेंट्स के करीब है।
 
मादुरो ने रविवार को चेतावनी दी थी कि वेनेजुएला से बाहर के 100 बोलिवर के नोट को नए नोट से बदलने के लिए देश में नहीं लाया जा सकेगा।
 
वेनेजुएला के लोग सोमवार को 100 बोलिवर के नोट को खर्च करने गए क्योंकि सरकार ने इस नोट के चलन के लिए बुधवार तक का समय दिया है। इसके बाद यह नोट अमान्य हो जाएगा। अनुमानत: वेनेजुएला की एक तिहाई जनसंख्या के पास बैंक खाता नहीं है। (भाषा) 
 
Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख