कपड़े बदलती महिलाओं के वीडियो बनाए

Webdunia
न्यूयॉर्क। अमेरिका में पैंसिलवानिया के एक 32 वर्षीय आदमी ने जेम्स बांड की फिल्मों से एक आइडिया चुराया और वह कपड़े बदलते हुए महिलाओं को कैमरे में कैद करने लगा। उसने एक पेन कैमरा खरीदा और उसे ड्रेसिंग रूम में सेट करके रख दिया। आरोपी मिकलॉस ज्यूगोविक्स को कई आरोपों के तहत जेल में डाल दिया गया है।  
 

एनवाई डेलीन्यूज के अनुसार आरोपी व्यक्ति को काउंटी जेल में रखा गया है। पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। पुलिस को की गई ए‍क शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा कि जब वह अपने कपड़े बदल रही थी तभी उसने गौर किया कि दीवार के नीचे एक पेन निकला हुआ है। यह घटना 21 मार्च की है। महिला ने कहा कि जब उसने पेन को उठाने की कोशिश की तो पेन को उस स्थान से हटा दिया गया। शक होने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दुकान के सीसीटीवी फुटेज पर गौर किया तो उसमें मिकलॉस नजर आया। एक सप्ताह बाद स्टोर के मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि आरोपी स्टोर में काम के लिए लौट आया है। उसे चेंजिंग रूम के पास टहलते हुए देखा गया है। इस आशय की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम स्टोर पहुंच गई और उसने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह महिलाओं को कपड़े बदलते देखने का लती है। इसलिए वह स्टोर में वापस लौटकर आया।  

उसका कहना था कि वह किसी महिला को कपड़े बदलते हुए कैमरे में कैद करना चाहता था और उसने माना कि वह पहले भी कई बार महिलाओं के वीडियो बना चुका है। इस कारण से उसने वीडियो कैमरा युक्त पेन ऑनलाइन मंगवाया था। उसने माना कि वह वीडियो और तस्वीरें घर जाकर अपने कम्प्यूटर में ट्रांसफर कर देता था, लेकिन उसने इन्हें कभी इंटरनेट पर नहीं डाला। पुलिस ने पेन और कम्प्यूटर को जब्त कर लिया है। पुलिस को शक है कि उसने बीते वर्ष के नवंबर से यह काम शुरू किया था।

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

UP में पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा, 4 युवाओं के प्रमाण पत्र निकले फर्जी

वाराणसी में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 गिरफ्तार

Petrol Diesel Prices: सप्ताहांत में क्या हैं पेट्रोल डीजल के ताजा दाम, जानें आपके नगर में नई कीमतें