वियतनाम में भीषण तूफान में 90 से ज्यादा लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 9 नवंबर 2017 (19:51 IST)
दनांग (वियतनाम)। तूफान डामरे से वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन के कारण 90 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। पिछले कुछ वर्षों में देश में यह सबसे भीषण तूफान है।
 
शनिवार को आए तूफान के कारण दनांग शहर के बाहरी हिस्से सहित वियतनाम का दक्षिण-मध्य तटवर्ती क्षेत्र जलमग्न हो गया। दनांग में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) शिखर सम्मेलन का आयोजन हो रहा है।
 
सरकार ने आज कहा कि बाढ़, भूस्खलन और नौका दुर्घटना में अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है। लापता 23 अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
 
देश के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक तूफान की वजह से 120000 घरों और 250000 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। दनांग बड़ी तबाही से तो बच गया लेकिन निकटवर्ती ऐतिहासिक शहर होइ अन बाढ़ से प्रभावित हुआ। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख