भगोड़े विजय माल्या को कोर्ट ने दिखाया बंबई की ऑर्थर रोड जेल का वीडियो

Webdunia
बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (17:45 IST)
लंदन। भारत की बैंकों के करीब 9 हजार करोड़ रुपए लेकर फरार और भगोड़ा घोषित किए जा चुके शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले में बुधवार को लंदन की एक अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान माल्या कोर्ट में मौजूद रहे।
 
 
खबरों के मुताबिक, कोर्ट में भारतीय अधिकारियों ने सुनवाई के दौरान मुंबई के आर्थर रोड जेल में माल्या को रखने के लिए तैयार सेल का वीडियो पेश किया। जिरह में माल्या के वकील ने आग्रह किया कि इस वीडियो को कोर्ट में न दिखाया जाए।

इसके बाद मजिस्ट्रेट ने कहा, उन्होंने यह वीडियो तीन बार देखा है। माल्या के वकीलों ने एक बार फिर अपने मुवक्किल को निर्दोष बताते हुए कहा कि किंगफिशर का डूबना एक कारोबारी असफलता है, इसको धोखाधड़ी से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

उल्‍लेखनीय है कि माल्या ने कहा था कि भारतीय जेलों की हालत बेहद खराब है, इसलिए उन्‍हें भारत को न सौंपा जाए। प्रत्यर्पण से बचने के लिए माल्या की इस दलील के बाद ब्रिटिश कोर्ट ने भारतीय अधिकारियों से जेल का वीडियो पेश करने को कहा  था।
 
वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट का फैसला क्या होगा, यह भारतीय पक्ष और माल्या, दोनों के लिहाज से अहम  है। अगर कोर्ट माल्या के प्रत्यर्पण की अनुमति देता है, तो इसके बाद मामला ब्रिटेन के होम डिपार्टमेंट के पास  जाएगा। जहां से माल्या के प्रत्यर्पण की अनुमति पर फैसला होगा। अगर फैसला माल्या के खिलाफ आता है तो वे ऊंची अदालत में भी चुनौती दे सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: PM मोदी मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित, पहले भारतीय बने

पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने की कहानी, Train के सुरंग में पहुंचते ही धमाका, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

भारत में भी हो चुकी है Train Hijack की घटनाएं, 300-400 माओवादियों ने किया था ट्रेन पर कब्जा

पहलवान दे सकते हैं WFI का निलंबन रद्द करने के फैसले को चुनौती, दिल्ली हाई कोर्ट ने दी व्यवस्था

भारत के वो 13 शहर जहां आपका दम घुट जाएगा, कैपिटल में दिल्‍ली सबसे जहरीला, 2024 की इस रिपोर्ट में खुलासा

अगला लेख