भगोड़ा विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2017 (17:22 IST)
लंदन। अरबों रुपए के ऋण का गबन करने वाले भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को मंगलवार को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में उसकी जमानत मंजूर कर ली गई। राजनयिक सूत्रों के अनुसार माल्या की गिरफ्तारी काले धन को वैध बनाने के आरोपों को लेकर भारत सरकार द्वारा ब्रिटिश सरकार को उसके प्रत्यर्पण के अनुरोध पर की गई थी।
 
रिपोर्टों के अनुसार उसे ब्रिटिश अधिकारियों ने गिरफ्तार किया और उसे अदालत में पेश किया गया, जहां कुछ ही घंटों में उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। लंदन में उसे दूसरी बार गिरफ्तार किया गया। इससे पहले भी गिरफ्तारी के बाद उसकी जमानत मंजूर कर ली गई थी।
 
भारत सरकार के आग्रह पर उसे ब्रिटिश अधिकारियों ने अप्रैल में भी गिरफ्तार किया था और वह तुरंत जमानत पर रिहा हो गया था। इस बार भी उसे उन्हीं शर्तों पर जमानत मंजूर की गई है जिन पर अप्रैल में मंजूर हुई थी।
विजय माल्या ने भारतीय बैंकों को लगभग 9 हजार करोड़ रुपए से अधिक का चूना लगाया है और वह भारत से फरार हो गया था। उसके बाद से वह लंदन में ही रह रहा था। भारत में विभिन्न अदालतों ने उसके खिलाफ दर्जनों गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखे है। भारत सरकार ने उसे प्रत्यर्पित करने के लिए ब्रिटिश सरकार से फरवरी में आग्रह किया था। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रर्वतन निदेशालय उसके खिलाफ वित्तीय अपराधों की जांच कर रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बैकों के सर्वर डाउन होने से UPI Payment में देरी से ग्राहक परेशान, सोशल मीडिया पर शिकायतों का अंबार

पुराने भोपाल से हिंदुओं के पलायन का RSS का दावा सियासत या फिर मजबूरी?

ATM, UPI, GST से लेकर बैंक जमा तक 1 अप्रैल से होंगे 10 बदलाव, आपकी जेब पर क्या होगा असर

राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर पर हमला

RAW पर प्रतिबंध की मांग, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, अमेरिकी संस्थान ने उगला जहर तो भारत ने लगाई लताड़

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में भाजपा नेता अर्जुन सिंह के घर के बाहर गोलीबारी, किसने चलाई गोलियां?

Weather Update: गर्मी के तेवर हुए तीखे, दिल्ली में धूलभरी हवाओं का कहर, 8 राज्यों में बारिश की संभावना

जब बगीचे की बाड़ से व्हाइट हाउस में घुस गया बच्चा

कनाडा में चुनाव नहीं लड़ सकेंगे चंद्र आर्य, क्या भारत कनेक्शन बना वजह?

ट्रंप बोले, अमेरिका लेने जा रहा ग्रीनलैंड

अगला लेख