अमेरिकी संसद में हिंसा से बढ़ी ट्रंप की मुश्किलें, बिडेन ने इस तरह जताई नाराजगी

Webdunia
गुरुवार, 7 जनवरी 2021 (08:17 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी संसद में ट्रंप समर्थकों के हंगामें के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ गई है। उन्हें आज ही पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। हिंसा के बाद अमेरिकी संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वॉशिंगटन में कर्फ्यू लगा दिया गया है। 

ALSO READ: ट्रंप ने नहीं मानी हार, यूएस कैपिटोल में ‘लॉक्ड डाउन’, पुलिस और ट्रंप समर्थकों के बीच झड़प
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण के बाद समर्थकों ने चुनाव परिणामों की पुष्टि की कोशिश करते हुए कांग्रेस सांसदों पर हमला किया। समर्थकों ने परिणामों को मानने से इंकार करते हुए यूएस कैपिटल बिल्डिंग के अंदर रोटंडा रूम पर कब्जा कर लिया।
 
कैपिटोल परिसर के बाहर भी ट्रंप समर्थकों की और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद परिसर को 'लॉक्ड डाउन' (प्रवेश एवं निकास बंद) कर दिया गया। कैपिटोल के भीतर यह घोषणा की गई कि 'बाहरी सुरक्षा खतरे' के कारण कोई व्यक्ति कैपिटोल परिसर से बाहर या उसके भीतर नहीं जा सकता।
 
जब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन की जीत को प्रमाणित करने के लिए सांसद संसद के संयुक्त सत्र के लिए कैपिटोल के भीतर बैठे थे, तभी यूएस (अमेरिका) कैपिटोल पुलिस ने इसके भीतर सुरक्षा के उल्लंघन की घोषणा की। कैपिटोल के बाहर पुलिस और ट्रंप समर्थकों के बीच झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने कैपिटोल की सीढ़ियों के नीचे लगे अवरोधक तोड़ दिए।
 
ट्रंप ने नहीं मानी हार : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संसद का संयुक्त सत्र शुरू होने से ठीक पहले कहा कि वह चुनाव में हार को स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें धांधली हुई है और यह धांधली उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के लिए की गई, जो नवनिर्वाचित राष्ट्रपति हैं।
 
ट्रंप ने वाशिंगटन डीसी में अपने हजारों समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि जब धांधली हुई हो तब आपको अपनी हार स्वीकार नहीं करनी चाहिए। ट्रंप ने एक घंटे से अधिक के अपने भाषण में दावा किया कि उन्होंने इस चुनाव में शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की भी अपील की।
 
 
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्‍ट्रपति बिडेन ने ट्वीट किया, 'मैं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का आह्वान करता हूं कि वह अपनी शपथ पूरी करें और संविधान की रक्षा करें और इस घेराबंदी को समाप्त करने की मांग करें।' एक अन्य ट्वीट में बिडेन कहते हैं, 'मैं साफ कर दूं कि कैपिटोल बिल्डिंग पर जो हंगामा हमने देखा हम वैसे नहीं हैं। ये कानून न मानने वाले अतिवादियों की छोटी संख्या है। ये राजद्रोह है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भोपाल में एमपी नगर में धंसी सड़क, 10 फीट का गड्डा, पटवारी ने कसा तंज

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

अगला लेख