Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रूस को मिलेगा नया राष्ट्रपति, येवगेनी प्रिगोझिन का ऐलान, अपने ही देश में घिराए व्लादिमीर पुतिन

हमें फॉलो करें रूस को मिलेगा नया राष्ट्रपति, येवगेनी प्रिगोझिन का ऐलान, अपने ही देश में घिराए व्लादिमीर पुतिन
, शनिवार, 24 जून 2023 (17:40 IST)
russia will get a new president putin a mistake claims wagner group became enemy 
मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के दौरान अब व्लादिमीर पुतिन अपने ही देश में घिरने लगे हैं। वैगनर ग्रुप ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ तख्तापलट का ऐलान कर दिया है। बड़ी संख्या में वैगनर ग्रुप के लड़ाके मॉस्को की ओर बढ़ रहे हैं। उन्हें रोकने के लिए रास्ते में रूसी सेना ने भी भारी मोर्चाबंदी कर रखी है। रूसी शहर रोस्तोव में रूसी सेना और वैगनर ग्रुप के बीच भीषण लड़ाई की भी खबर सामने आ रही है।

वैगनर निजी सैन्य ग्रुप के प्रमुख प्रिगोझिन और सैन्य शीर्ष अधिकारियों के बीच लंबे समय से चल रहा गतिरोध चरम पर पहुंच गया। रूस की एफएसबी सुरक्षा सेवा ने प्रिगोझिन के खिलाफ एक आपराधिक मामला शुरू कर दिया है। क्रेमलिन द्वारा प्रिगोझिन पर सशस्त्र विद्रोह का आह्वान करने का आरोप लगाने के कुछ ही समय बाद यह कदम उठाया गया
 
वैगनर समूह ने कथित तौर पर कहा कि रूसी राष्ट्रपति ने अपने भाषण के दौरान गलत विकल्प चुना और देश को जल्द ही एक नया राष्ट्रपति मिलेगा। येवगेनी प्रिगोझिन के नेतृत्व में भाड़े के सैनिकों ने देश के सैन्य नेतृत्व को हटाने के अपने प्रयास में दो रूसी शहरों पर नियंत्रण का दावा किया है और तीन सैन्य हेलीकॉप्टरों को भी मार गिराने का दावा किया है। 
 
विद्रोही समूह ने यह भी कहा कि आगे बढ़ने पर उसे नेशनल गार्ड से बहुत कम प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। इसके बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भड़के हुए हैं और वैगनर ग्रुप को तबाह कर देने के लिए एक्शन में आ गए हैं।
 
हमेशा से ही ऐसा माना जाता रहा है कि रूस में व्लादिमिर पुतिन को चुनौती देने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं है। ऐसे समय में येवगेनी प्रिगोझिन की धमकी को काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। येवगेनी प्रिगोझिन ने बखमुत शहर में वैगनर ट्रेनिंग कैंप पर मिसाइल हमले के लिए क्रेमलिन को दोषी ठहराया है और प्रिगोझिन ने इस हमले के लिए रूस को सजा देने की भी बात कही है। 
webdunia
क्या बोले पुतिन : पुतिन ने कहा कि वे सभी जो जानबूझकर विश्वासघात के रास्ते पर चल रहे हैं, जो सशस्त्र विद्रोह की तैयारी में लगे है तथा ब्लैकमेल करने और आतंकवादी रास्ते पर चल रहे है। उन्हें अपरिहार्य सजा भुगतनी होगी और कानून के सामने तथा हमारे लोगों के सामने जवाब देना होगा।
 
राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, “मैं उन लोगों से आग्रह करता हूं जिन्हें इस अपराध में घसीटा जा रहा है, वे सभी इस तरह की गलती न करें, बल्कि एकमात्र सही विकल्प चुनें - आपराधिक कृत्यों में भाग लेना बंद करें।”
 
रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने आज घोषणा की कि वैगनर निजी सैन्य समूह पर सशस्त्र संगठित करने की कोशिश करने का आरोप लगने के बाद संभावित आतंकवादी कृत्यों को रोकने के लिए मॉस्को शहर, मॉस्को क्षेत्र और वोरोनिश क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन शुरू किया गया है। Edited By : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली को मिलेगी गर्मी से राहत, अगले 2 दिन में झमाझम बारिश का अलर्ट