Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Russia Wagner Rebel : 50 हजार वैगनर्स पुतिन के खिलाफ, राष्ट्रपति करेंगे रूस को संबोधित

हमें फॉलो करें Russia Wagner Rebel : 50 हजार वैगनर्स पुतिन के खिलाफ, राष्ट्रपति करेंगे रूस को संबोधित
, शनिवार, 24 जून 2023 (12:37 IST)
Wagner Group Rebellion: रूस के लिए यूक्रेन में लड़ाई लड़ने वाले भाड़े के सैनिकों के वैगनर समूह के चीफ ने पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया है। वैगनर आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोजिन ने कहा है कि उनके 25,000 सैनिक अपने देश के लोगों के लिए मरने के लिए तैयार हैं और वे रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बढ़ रहे हैं।

बता दें कि वैगनर आर्मी पुतिन के लिए किराए पर काम करते रहे हैं। अब तक वे यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे थे, लेकिन अब बगावत पर उतर आए हैं और पुतिन के खिलाफ हो गए हैं। बता दें कि ठीक इसी दौरान लंबे वक्त से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है। इसी बीच वैगनर्स पुतिन के लिए नई चुनौती बन गए हैं।

वैगनर आर्मी की बगावत के बाद रूस की राजधानी मॉस्को में टैंक और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुतिन के निवास की भी सुरक्षा बढा दी गई है। इस बीच खबर है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नागरिकों को संबोधित करेंगे।

वैगनर प्राइवेट आर्मी के चीफ येवगेनी विक्टरोविच प्रिगोजिन ने कहा है कि वे रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए उनके सैनिक आखिरी हद तक जाएंगे। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि येवगेनी ने एक नए ऑडियो मैसेज में कहा, हम सभी मरने के लिए तैयार हैं। सभी 25,000 और उसके बाद दूसरे 25,000 हजार। हम रूसी लोगों के लिए मर रहे हैं।

वैगनर लड़ाकों के विद्रोह के बाद रूस की राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी समिति ने कहा है कि मास्को और मास्को क्षेत्र पर संभावित आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए, आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन व्यवस्था शुरू की गई है। वैगनर समूह के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा है कि वे रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकेंगे। बता दें कि वैगनर समूह में भाड़े के लड़ाके हैं, जिनकी संख्या 50 हजार के करीब बताई जाती है। ये लड़ाके यूक्रेन में कई मुश्किल मौकों पर रूसी सेना के लिए मददगार बने हैं।
Edited by navin rangiyal

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP: परिवार के 4 सदस्यों समेत 5 लोगों की हत्या, फिर खुद को मार ली गोली