क्यों बंकर में चले गए हैं रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin? प्रेमिका के साथ वहीं बिताएंगे नया साल

Webdunia
बुधवार, 14 दिसंबर 2022 (18:59 IST)
Vladimir Putin News : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को लेकर एक खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पुतिन बंकर में रह रहे हैं। यूक्रेन युद्ध के बीच आइसोलेशन में चले गए हैं। क्रेमलिन H1N1 फ्लू की चपेट में आ गया है। फ्लू से बचाव के लिए पुतिन को बंकर में रखा जा रहा है।

रूसी न्यूज एजेंसी TASS ने ह्यूमन वेलबिइंग एंड फेडरल सर्विस फॉर सर्विलांस ऑन कंज्यूमर राइट्स प्रोटेक्शन की प्रमुख अन्ना पोपोवा के हवाले से बताया है कि इस साल रूस में बड़े पैमाने पर H1N1 फ्लू आएगा।

Rossiya-1 टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में पोपोवा ने बताया कि इस साल रूस में बड़े पैमाने पर यह फ्लू आएगा। यह H1N1 फ्लू का वैरियंट है, जो स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। यह वही H1N1 फ्लू है, जिसने 2009 में कहर बरपाया था।

फरवरी में यूक्रेन के साथ शुरू हुए युद्ध के बाद से पुतिन का स्वास्थ्य हमेशा से सुर्खियों में रहा है। दोनों देशों के बीच 24 फरवरी को जंग शुरू हुई थी। उनकी बीमारियों को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं।

मेट्रो की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन फ्लू की चपेट में न आएं इसलिए उन्हें लोगों से दूर रखा जा रहा है। इसमें कहा गया है कि पुतिन शायद ही सदन में अपना संबोधन दे पाएं क्योंकि कई अधिकारी फ्लू से प्रभावित हैं।

द जनरल एसवीआर टेलीग्राम चैनल का दावा है कि पुतिन इस साल अपना नया साल पूर्वी यूराल के पर्वतों में बने बंकर में बिताएंगे। उनके साथ उनकी कथित प्रेमिका एलीना काबेवा भी होंगी। एजेंसियां

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

पटरी से उतर चुके हैं एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप का मस्क पर तंज

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश होने की संभावना, जानें देश के अन्य राज्यों का मौसम

LIVE: ब्रिक्स देश आतंकवाद के खिलाफ हुए एकजुट तो ट्रंप ने दे डाली 10 फीसदी टैरिफ की धमकी

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

अगला लेख