पुतिन ने मर्द होने का फायदा गिनाया

Webdunia
गुरुवार, 8 जून 2017 (14:18 IST)
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का कहना है कि उनका जीवन बहुत सहज है क्योंकि उनके पास 'अंग विशेष' है और वे एक महिला नहीं हैं। इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री टिलरसन का कहना है कि जांचों से अमेरिका और रूस के संबंध प्रभावित नहीं होंगे। 
 
इस मामले पर फ्लिन के बारे में पुतिन का कहना है कि 'मैंने तो उनसे बात भी नहीं की है।' और उनका जीवन पहले से ही खुशियों से बेहद भरा रहा है और उनके साथ जो खास बात यह है कि वे एक महिला नहीं हैं जिसे स्वतंत्र जीवन जीने के लिए किसी न किसी भी जरूरत पड़ती हो। 
 
रूसी राष्ट्रपति ने क्रेमलिन ने साक्षात्कार देते हुए कहा कि 'मैं एक महिला नहीं है (जो कि संभवत: हिलेरी क्लिंटन का अप्रत्यक्ष उल्लेख है) और आमतौर पर उनके दिन ठीक ही रहते हैं। इस साक्षात्कार के दौरान फिल्मकार ओलिवर स्टोन ने उनसे चर्चा की। 
 
पुतिन का कहना है कि मैं किसी का अपमान नहीं कर रहा हूं, लेकिन प्रकृति की चीजें भी ऐसी ही होती है जो कि एक निश्चित तरह के प्राकृतिक चक्र की तरह से होती हैं। उल्लेखनीय है कि इस दौरान 'जेएफके' और 'वॉल स्ट्रीट' बनाने वाले निर्देशक ने पुतिन से बात करते हुए दो घंटे से अधिक समय गुजारा। एक अमेरिकी न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग ने कहा कि उन्होंने पुतिन के साथ दो अधिक वर्षों तक एक शो टाइम सीरीज के लिए बातचीत की है।
 
इस शो का प्रसारण 12 जून से किया जाएगा। बातचीत के दौरान अपनी मर्दानगी का प्रदर्शन करते हुए पुतिन ने कहा, 'अमेरिकी रहस्यों को उजागर करके एडवर्ड स्नोडन ने गलती की।' जबकि अपने बारे में उनका कहना था कि वे आज भी प्रतिदिन वजन उठाते हैं और तैराकी का मजा लेते हैं। उन्होंने समलैंगिकता के बारे में एक रूसी कानून का हवाला देते हुए कहा कि इस बात यह अर्थ नहीं है कि रूस में समलैंगिक लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है। कहीं किसी तरह की कोई पाबंदी नहीं है। 
 
पुतिन से पूछा गया कि एक समलैंगिक के समीप रखी पनडुब्बी में शॉवर से नहाना पसंद करेंगे, लेकिन इस प्रश्न का उत्तर देते हुए पुतिन ने ठहाका लगाया और कहा कि, ' मैं ऐसे आदमी के साथ शॉवर में नहीं जाना चाहूंगा और न ही उसे किसी तरह से उत्तेजित करने की कोशिश करूंगा वरना आप तो जानते हैं कि मैं एक जूडो मास्टर भी हूं। 

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‍डा?

अगला लेख