कांगो सेना और विद्रोहियों के बीच चल रही भीषण जंग, 7 दिन में 773 लोगों की मौत, बढ़ सकती है संख्‍या

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 2 फ़रवरी 2025 (21:17 IST)
War between Congolese army and rebels : पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा और उसके आसपास के इलाकों में रवांडा समर्थित विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई में एक सप्ताह में 773 लोग मारे गए हैं और 2880 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कांगो की सेना ने दक्षिण किवु के कालेहे क्षेत्र में सानजी, मुगांजो और मुकविजा गांवों पर फिर से कब्जा कर लिया। कांगो के खनिज-समृद्ध पूर्वी क्षेत्र पर कब्जा करने की होड़ में लगे 100 से अधिक हथियारबंद समूहों में ‘एम23’ सबसे ताकतवर है।
 
खबरों के अनुसार, पूर्वी कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा और उसके आसपास के इलाकों में रवांडा समर्थित विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई में एक सप्ताह में 773 लोग मारे गए हैं और 2880 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
 
शनिवार को एम23 विद्रोहियों के साथ लड़ाई तेज होने के कारण, कांगो की सेना ने दक्षिण किवु के कालेहे क्षेत्र में सानजी, मुगांजो और मुकविजा गांवों पर फिर से कब्जा कर लिया। कांगो के खनिज-समृद्ध पूर्वी क्षेत्र पर कब्जा करने की होड़ में लगे 100 से अधिक हथियारबंद समूहों में ‘एम23’ सबसे ताकतवर है।
 
इस क्षेत्र में खनिज का विशाल भंडार है। संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों के अनुसार, इस समूह को पड़ोसी देश रवांडा के सैनिकों का समर्थन प्राप्त है। रवांडा समर्थित विद्रोहियों ने कांगो के गोमा पर कब्जा कर लिया था, जिसकी वजह से एक दशक से चले आ रहे संघर्ष को और बढ़ा दिया। फिलहाल अन्य क्षेत्रों में सेना के कारण विद्रोहियों की पकड़ कमजोर हो गई, जिसने उनसे कुछ गांव वापस ले लिए।
 
कांगो सरकार के प्रवक्ता ने गोमा के मुर्दाघरों और अस्पतालों में 773 शवों और 2880 घायलों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या अधिक हो सकती है। विद्रोहियों को पड़ोसी रवांडा के लगभग 4000 सैनिकों का समर्थन प्राप्त है, जो 2012 की तुलना में कहीं अधिक है। एम23 विद्रोही समूह और रवांडा रक्षा बल (आरडीएफ) ने इस हफ़्ते की शुरुआत में प्रांतीय राजधानी गोमा पर नियंत्रण करने के बाद बुकावु शहर की ओर अपना मार्च जारी रखा।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकटों के दाम, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

EC का राहुल गांधी को जवाब, आइए सामने बैठकर करते हैं सभी मुद्दों पर चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: आपातकाल के 50 साल, क्या बोले पीएम मोदी?

Weather Update: 16 राज्यों में भारी बारिश, सूरत में 36 घंटे में 19 इंच पानी, राजस्थान में भी बाढ़ से हालात

Emergency in India: जबरन नसबंदी, इंदिरा और संजय गांधी की चुनावी हार, जानिए आपातकाल से जुड़ा घटनाक्रम

नेतन्याहू से बोले ट्रंप, अब अमेरिका से नहीं करें यह उम्मीद

नेतन्याहू का बड़ा बयान, ईरान को दिया 50 साल का सबसे विनाशकारी झटका, मिली ऐतिहासिक जीत

अगला लेख