वाएने रूनी पर लगा दो साल का ड्राइविंग बैन

Webdunia
सोमवार, 18 सितम्बर 2017 (18:10 IST)
लंदन। ब्रिटेन की एक अदालत ने पूर्व फुटबॉल कप्तान वाएने रूनी पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का दोषी पाए जाने के बाद सोमवार को दो साल का ड्राइविंग प्रतिबंध लगा दिया।
                           
स्थानीय मीडिया में जारी खबरों के मुताबिक, पूर्वोत्तर इंग्लैंड के मेनचेस्टर के पास स्टॉकपोर्ट न्यायालय ने पूर्व स्ट्राइकर को शराब पीकर गाड़ी चलाने का दोषी पाया। इसके बाद उन पर दो साल का ड्राइविंग प्रतिबंध लगा दिया गया है।
                            
कोर्ट ने रूनी पर दो साल का प्रतिबंध लगाने के अलावा उन्हें बिना किसी वेतन के 100 घंटे काम करने का भी आदेश दिया है। टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि रूनी कोर्ट में पेश होते समय काले कपड़े पहने हुए थे।
                             
खबरों के मुताबिक, रूनी ने अपने निवास स्थान चेशायर के निकट शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में दोषी पाए जाने के बाद सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने एक बयान में कहा, मैं अपनी इस गलती के लिए माफी मांगता हू। यह पूरी तरह गलत है।
               
पूर्व फुटबॉलर रूनी को एक सितम्बर को अपने निवास स्थान चेशायर के निकट शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह हाल ही में मेनचेस्टर यूनाइटेड छोड़कर एवर्टन का हिस्सा बने थे। गत वर्ष नवंबर में रूनी शराब पीकर किसी की शादी में घुस आए थे।
                            
31 वर्षीय रूनी ने गत माह अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था। इंग्लैंड के मैनेजर गैरेथ साउथगेट के उन्हें टीम में वापस बुलाने के बावजूद रूनी ने राष्ट्रीय टीम को अलविदा कह दिया था। उन्‍होंने इंग्लैंड के लिए 119 मैचों में 53 गोल किए। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

विधवा महिला ने लगाया अपने देवर पर बलात्कार का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

COVID-19: इंदौर में 48 घंटों के भीतर 3 महिलाओं की मौत, अब तक 187 मरीज मिले

प्रदूषण पर कंट्रोल के लिए बड़ा कदम, 1 नवंबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

कावड़ यात्रा 2025: यूपी सरकार ने कमर कसी, शिवभक्तों की कावड़ के साथ छेड़छाड़ पड़ेगी महंगी

UP की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी सड़क हादसे घायल, हादसे का CCTV आया सामने, मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

अगला लेख