इराक में नदी में डूबी नौका, मना रहे थे नववर्ष, 94 लोगों की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (09:25 IST)
बगदाद। इराक में मोसुल शहर के करीब टिगरिस नदी में एक नौका डूबने से कम से कम 94 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे हैं। नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और वे कुर्द नववर्ष मना रहे थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

इराक के प्रधानमंत्री अदेल अब्देल महदी ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए शीघ्र जांच करने के आदेश दिए। उत्तरी नाइनवेह प्रांत में नागरिक सुरक्षा के प्रमुख कर्नल हुसाम खलील ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को तब हुई हुई जब बड़ी संख्या में लोग नवरोज मनाने के लिए बाहर निकले थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल बद्र ने बताया कि खोज अभियान अब भी जारी है। गृह मंत्रालय ने बताया कि 94 लोगों की मौत हुई है और 55 अन्य लोगों को बचा लिया गया है। मंत्रालय के प्रवक्ता साद मान ने बताया कि मृतकों में कम से कम 19 बच्चे शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि हादसे में 61 महिलाओं की मौत हुई है। इराक में हालिया वर्षों में जिहादी हमलों और युद्ध में हजारों लोगों की जान गई है लेकिन यहां इस प्रकार के हादसे होना आम नहीं है। इराक के न्याय मंत्रालय ने बताया कि उसने नौका कंपनी के नौ अधिकारियों की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए हैं।
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

कहां गई 56 इंच की छाती, Waqf law संविधान विरोधी, अहमदाबाद अधिवेशन में राहुल गांधी की चेतावनी- देश में आने वाला है आर्थिक तूफान

Tariff War : चीन ने अमेरिका पर लगाया 84% टैरिफ; ट्रंप को दे दी खुली चेतावनी- झुकेंगे नहीं

मोदी के गढ़ गुजरात से राहुल गांधी की जाति जनगणना की हुंकार, OBC वोटर्स को साधने की कवायद

क्या अमेरिका के जाल में फंस रहा है भारत, अर्थशास्त्री की चेतावनी - न बने चीन का मोहरा

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को तिहाड़ जेल में रखने की संभावना

J&K में आतंकवाद को लेकर CM उमर अब्दुल्ला ने दिया यह बयान

भारत ने म्यांमार को कितनी राहत सहायता भेजी, रणधीर जायसवाल ने दिया यह बयान

Weather Update : देश में 26 स्थानों पर पारा 43 डिग्री के पार, लू को लेकर IMD ने जताया यह अनुमान

कांग्रेस के अहमदाबाद अधिवेशन से क्या निकला

अगला लेख