व्हेल पर सवार एक सील मछली...

Webdunia
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के दक्षिणी समुद्रतट पर एक फोटोग्राफर ने ऐसा दुर्लभ चित्र खींचा जो कि सामान्यतया देखने में नहीं आता। एक नेवी सील मछली को कहीं जाने की जल्दी थी और उसे जल्दी से जल्दी उस जगह का साधन नहीं मिल रहा था। अंत में समुद्र में तैरती व्हेल नजर आई। बस फिर क्या था उसने उसी हम्पबैक व्हेल की पीठ पर सवारी करने में कोई देर नहीं लगाई। पर सील को आखिर कहां पहुंचने की जल्दी थी? 
 
डेलीमेल ऑस्ट्रेलिया की फ्रेया नोबल का कहना है कि फोटोग्राफर रॉबिन मॉल्कम न्यू साउथ वेल्स के दक्षिणी समुद्र तट पर व्हेल मछलियों को देखने आई थीं। वे देखना चाहती थीं कि इन भीमकाय जीवों का झुंड मिलकर कैसे शिकार करता है तभी उन्होंने यह अद्‍भुत दृश्य देखा और इसे कैमरे में कैद कर लिया। मॉल्कम कहती हैं कि एडन में डॉल्फिन्स, सील्स, पक्षी और व्हेल्स एक चारे के तौर इस्तेमाल की गई मछली को खा रहे थे।
 
मॉल्कम का कहना था कि एक समय तो वहां इतनी सारी गतिविधियां चल रही थीं कि आपको इस बात की जानकारी नहीं थी कि आखिर हो क्या रहा है? पानी के ऊपर सील्स और डॉल्फिन्स पागल हुई जा रही थीं। इसके बाद व्हेल मछलियां सीधे चारे के बीच वाले भाग को निशाना बनातीं। मैंने शिकार करती व्हेल मछलियों के बहुत सारे शॉट्‍स लिए लेकिन मुझे तब आश्चर्य हुआ जब इनमें से एक शॉट ऐसा भी था जिसे मैंने देखा ही नहीं था।'  
   
सुश्री मॉल्कम का कहना है कि मैं सोचती हूं कि वह (सील मछली) वहां पर काफी देर तक रुकी होगी तभी यह चित्र आ गया।' वन्य जीव विशेषज्ञ जेफ रॉस का कहना है कि यह एक अत्यधिक दुर्लभ घटना है। उन्हें मा‍त्र एक और ऐसी घटना की जानकारी है। उस घटना में एक किलर व्हेल से जान बचाने के लिए सील दूसरी व्हेल पर सवार हो गई थी।'   

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, ऑटो क्लेम सेटलमेंट लिमिट 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपए, आपका कैसे होगा फायदा

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?

ऑपरेशन सिंदूर में भाग लेने भर से आपको छूट नहीं मिल सकती, सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा

1 जुलाई से महंगा हो जाएगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने बढ़ाए टिकटों के दाम, जानिए कितनी बढ़ेंगी कीमतें

EC का राहुल गांधी को जवाब, आइए सामने बैठकर करते हैं सभी मुद्दों पर चर्चा

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने ईरान से 292 और भारतीयों को निकाला, अब तक हुई 2,295 नागरिकों की स्वदेश वापसी

Gujarat की अदालतों और स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाले E-mail से मचा हड़कंप

गैंगस्टर रोमिल वोहरा दिल्ली हरियाणा सीमा पर पुलिस मुठभेड़ में मारा गया

अखिलेश ने यूपी सरकार को दिया बेरहम और अलोकतांत्रिक करार, कहा प्रभुत्ववादी और वर्चस्ववादी तत्वों के हौसले बुलंद

क्या भाजपा में शामिल हो रहे हैं कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर?