क्या है BLA और BLF जिन पर पाकिस्तान ने ईरान में घुसकर हमला किया?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 18 जनवरी 2024 (17:45 IST)
इन दिनों पाकिस्‍तान पर ईरान के हमले की चर्चा है। ऐसे में BLA और BLF की भी चर्चा चल रही है। हाल ही में ईरान ने पाकिस्‍तान पर एयर स्‍ट्राइक की थी। इसके बाद अब पाकिस्‍तान ने ईरान पर जवाबी कार्रवाई की है। जानते हैं कि आखिर ये BLA और BLF क्‍या है।

दरअसल, BLF का पूरा नाम बलूच लिबरेशन फ़्रंट है। यह ईरान का एक आतंकवादी समूह है। इस संगठन पर पाकिस्तान के ख़िलाफ़ गतिविधियां चलाने का आरोप है। पाकिस्तान का आरोप है कि इस संगठन की मदद ईरान करता है। 1964 में सीरिया की राजधानी दमिष्क में जुम्मा ख़ान ने BLF को बनाया था।

ईरान पर यह पाकिस्तान का जवाबी हमला था। ईरान में पाकिस्तान ने BLA और BLF के ठिकानों पर निशाना बनाया था। ईरान ने हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि इस हमले से 3 महिलाओं और 4 बच्चों की मौत हुई है। ऐसे में सवाल उठता है कि BLA और BLF क्या है?

क्या है BLF?
BLF का पूरा नाम बलूच लिबरेशन फ़्रंट (Balochistan Liberation Front) है। यह ईरान का एक आतंकवादी समूह है। इस संगठन पर पाकिस्तान के ख़िलाफ़ गतिविधियां चलाने का आरोप है। पाकिस्तान का आरोप है कि इस संगठन की मदद ईरान करता है। 1964 में सीरिया की राजधानी दमिष्क में जुम्मा ख़ान ने BLF को बनाया था। 1968-1973 के सिस्तान और बलूचिस्तान के विद्रोह में इसकी अहम भूमिका थी। 1973-1977 के पाकिस्तान के बलूचिस्तान विद्रोह में इस संगठन ने अहम भूमिका निभाई थी। 2003 में इस संगठन का नेतृत्व अल्लाह नज़र बलोच ने संभाला था। अल्लाह नज़र बलोच के नेतृत्व में यह संगठन बहुत ही ज़्यादा मज़बूत हुआ। इस संगठन ने कई नागरिकों, पत्रकारों, सरकारी अधिकारियों, सेना पर हमलों की ज़िम्मेदारी ली है।

क्या है BLA?
BLA ईरान का एक उग्रवादी संगठन है। इसका पूरा नाम बलूच लिबरेशन आर्मी (Balochistan Liberation Army) है। 2002 में इस संगठन ने पाकिस्तानी अधिकारियों पर बमबारी का दावा किया था। 2004 में इस संगठन ने पाकिस्तान के खिलाफ हिंसक संघर्ष का ऐलान किया था। इस संगठन का उद्देश्य बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग करना है। यह संगठन पाकिस्तान, ब्रिटेन, अमेरिका से आतंकवादी संगठन घोषित हो चुका है। यह संगठन पाकिस्तानी सेना, नागरिक, विदेशी नागरिकों को निशाना बनाता है।
Edited By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर को लेकर शशि थरूर ने डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज, बोले- क्या इसे मध्यस्थता कहते हैं?

Coronavirus : क्‍या फिर डरा रहा कोरोना, केरल में 273 मामले आए सामने, स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने की यह अपील

विमानन मंत्री ने की Indigo विमान चालक दल की तारीफ, DGCA करेगा Plane घटना की पूरी जांच

26/11 से पहलगाम तक, UN में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल

डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, कोर्ट ने हार्वर्ड में विदेशी छात्रों के नामांकन पर रोक संबंधी फैसले पर लगाई रोक

अगला लेख