मनमोहन के निधन के बाद अमेरिका भारत संबंधों को लेकर क्या बोले जो बाइडन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 28 दिसंबर 2024 (11:52 IST)
सैन फ्रांसिस्को। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें 'एक सच्चा राजनेता' कहा और भारत एवं अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग के 'अभूतपूर्व स्तर का श्रेय' उनकी रणनीतिक समझ और राजनीतिक साहस को दिया।
 
भारत के 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री रहे सिंह का गुरुवार रात नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 92 वर्ष के थे। बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया।ALSO READ: RBI गवर्नर रहते दोपहर के खाने के समय किताबें खरीदने जाते थे मनमोहन
 
बाइडन ने एक बयान में कहा कि अमेरिका और भारत के बीच सहयोग का आज जो अभूतपूर्व स्तर है, वह (पूर्व) प्रधानमंत्री की रणनीतिक समझ और राजनीतिक साहस के बिना संभव नहीं हो पाता।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिका-भारत असैन्य परमाणु समझौता करने से लेकर हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के सहयोगियों के बीच 'क्वाड' (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) की शुरुआत में मदद करने तक उन्होंने पथ-प्रदर्शक प्रगति की रूपरेखा तैयार की, जो भावी पीढ़ियों के लिए हमारे राष्ट्रों और विश्व को मजबूत बनाती रहेगी। वे एक सच्चे राजनेता, एक समर्पित लोक सेवक थे और सबसे बढ़कर वे एक दयालु और विनम्र व्यक्ति थे।ALSO READ: मनमोहन सिंह के निधन पर पाकिस्तान और भूटान हुए भावुक, ऐसे दी श्रद्धांजलि
 
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें 2008 में अमेरिकी ऊपरी सदन सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में तथा 2009 में सिंह की अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति के रूप में उनसे मुलाकात करने का अवसर मिला था।ALSO READ: अन्ना हजारे बोले- मनमोहन सिंह भ्रष्टाचार के खिलाफ थे, उन्‍होंने अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी
 
बाइडन ने कहा कि उन्होंने 2013 में भी नई दिल्ली में मेरी मेजबानी की थी। जैसा कि हमने तब चर्चा की थी, अमेरिका एवं भारत के संबंध दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

बड़ी खबर, रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी, जापान तक असर, अमेरिका में अलर्ट

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

पुलिस ने महिला को पहनवाया सीट बेल्ट, 15 मिनट बाद हादसे में बची जान

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

अगला लेख