भारत के अमेरिका और रूस से संबंधों को लेकर क्या बोलीं निक्की हेली?

भारत को हमारी जीत पर संशय

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2024 (10:38 IST)
What did Nikki Haley say about India?: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवार बनने की दौड़ में शामिल निक्की हेली (Nikki Haley) ने वॉशिंगटन में बुधवार को कहा कि भारत (India), अमेरिका (America) का साझेदार तो बनना चाहता है लेकिन फिलहाल वह नेतृत्व करने के लिहाज से अमेरिकियों पर भरोसा नहीं करता।
 
हेली बोलीं, भारत ने बेहद चतुराई दिखाई : भारतीय-अमेरिकी हेली ने कहा कि वर्तमान के वैश्विक हालात में भारत ने बेहद चतुराई दिखाई है और रूस से नजदीकी संबंध को बनाए रखा। हेली ने 'फॉक्स बिजनेस न्यूज' को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि फिलहाल भारत, अमेरिका को कमजोर मानता है। मैंने भी भारत के साथ काम किया है। मैंने मोदी से बात की है। भारत हमारा साझेदार बनना चाहता है। वे रूस के साझेदार नहीं होना चाहते।
 
भारत को हमारी जीत पर संशय: एक प्रश्न के उत्तर में हेली में कहा कि समस्या यह है कि भारत को हमारी जीत पर संशय है, वह नेतृत्व के लिए हम पर भरोसा नहीं करते। उन्हें इस वक्त ऐसा लगता है कि हम कमजोर हैं। भारत ने हमेशा चतुराई से काम किया है और उसने रूस से करीबी संबंध बनाए रखा, क्योंकि उन्हें वहां से काफी सैन्य साजो-सामान मिलता है।
 
हेली ने कहा कि जब हम फिर से नेतृत्व करेंगे, जब हम खामियों को दूर करने का काम करेंगे, किसी समस्या या हालात को स्वीकारने में अनिच्छा को त्यागेंगे तभी हमारे मित्र भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इजराइल, जापान, दक्षिण कोरिया सभी ऐसा करेंगे। सभी ऐसा ही करना चाहते हैं। जापान ने चीन पर निर्भरता कम करने के लिए अरबों डॉलर की प्रोत्साहन राशि जुटाई है।
 
चीन आर्थिक मोर्चे पर कामयाब नहीं : उन्होंने कहा कि भारत ने चीन पर कम निर्भर होने के लिए अरब डॉलर की प्रोत्साहन राशि जुटाई है। उन्होंने कहा कि चीन आर्थिक मोर्चे पर कामयाब नहीं है और अमेरिका के साथ जंग की तैयारी में हैं। और यहां वे गलती कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह, 24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़

किराना हिल्स पर भारत ने किया था हमला, पाकिस्तान के परमाणु ठिकानों के पास मची थी तबाही, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा

कैसी है ओडिशा में आग से झुलसी पीड़िता की हालत, अब दिल्ली में होगा इलाज

मिर्जापुर में CRPF जवान से मारपीट, 3 कांवड़िये गिरफ्तार

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

अगला लेख