ट्रंप की भारत की पहली यात्रा से पहले व्हाइट हाउस का बयान, भारत की ईंधन जरूरतों को पूरा करने में अमेरिका सक्षम

Webdunia
शुक्रवार, 14 फ़रवरी 2020 (14:57 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत की पहली यात्रा से पहले व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि दोनों देशों के बीच ईंधन क्षेत्र में साझेदारी की असीम संभावनाएं हैं तथा भारत जितना चाहेगा, अमेरिका ईंधन की उतनी आपूर्ति कर सकता है। ट्रंप के आर्थिक सलाहकार लैरी कुडलो ने व्हाइट हाउस में कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार सौदे को लेकर बातचीत चल रही है।
ALSO READ: भारत दौरे को लेकर उत्साहित हैं ट्रंप और मेलानिया, 'हाउडी मोदी' की तरह होगा आयोजन
ट्रंप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। ट्रंप ने इस बारे में बुधवार को कहा कि यह यात्रा बेहद खास होगी तथा दोनों देशों की मित्रता को आने वाले समय में मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
ALSO READ: हाउडी मोदी का जवाब केम छो ट्रंप, भारत में ट्रंप के स्वागत की जोरदार तैयारियां
ट्रंप की इस यात्रा से पहले दोनों देश एक बड़ा रक्षा सौदा करने की तैयारी में हैं। इस सौदे में भारतीय नौसेना द्वारा अमेरिका की कंपनी लॉकहीड मार्टिन से 2.6 अरब डॉलर के हेलीकॉप्टरों की खरीद भी शामिल है।
 
भारत को अमेरिका द्वारा बढ़े ईंधन निर्यात के बारे में पूछे जाने पर कुडलो ने कहा कि इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि हो सकता है, उम्मीद करिए। आइए सभी बाधाओं को दूर कर दें। उन्हें (भारत को) ईंधन की जरूरत है और हमारे पास ईंधन है।
 
कुडलो ने कहा कि जब हमने प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की, मैंने उनसे कहा कि आप हमें एक आंकड़ा दीजिए और हम उसे पूरा करेंगे। पिछले कुछ साल में अमेरिका द्वारा भारत को ईंधन का निर्यात बढ़कर पिछले साल 8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके इस साल 10 अरब डॉलर पर पहुंच जाने का अनुमान है।
 
अमेरिका में भारत के नए राजदूत तरणजीत सिंह ने हाल ही में कहा था कि हमारा ईंधन व्यापार पिछले साल करीब 8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। यह कुछ साल पहले शून्य था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra : मासिक धर्म की जांच के लिए छात्राओं के कपड़े उतरवाए गए, 8 पर मामला दर्ज

धर्मांतरण रैकेट की जड़ें तलाशेगी ATS, छांगुर बाबा और नीतू एक हफ्ते के पुलिस रिमांड पर

वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, यात्रियों में मची अफरातफरी, आरोपी गिरफ्तार

तहव्वुर राणा के खिलाफ NIA ने ठोका पहला चार्ज, 13 अगस्त तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

तीसरे फ्लीट सपोर्ट शिप का ‘कील लेइंग’ समारोह, भारतीय नौसेना को सौंपा गया सहायता पोत ‘निस्तार’

अगला लेख