नस्लवाद से प्रेरित थी कंसास में भारतीय की हत्या : व्हाइट हाऊस

Webdunia
बुधवार, 1 मार्च 2017 (09:15 IST)
वाशिंगटन। व्हाइट हाऊस  ने अमेरिका के एक पूर्व नौसैन्य कर्मी द्वारा कंसास शहर में एक भारतीय इंजीनियर की हत्या किए जाने की निंदा करते हुए इस घटना को नस्लवाद से प्रेरित बताया है।
 
व्हाइट हाउस की उप प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कहा, जैसे कि और तथ्य प्रकाश में आ रहे हैं, ऐसा प्रतीत होता है कि कंसास में पिछले सप्ताह की गई गोलीबारी नस्लवाद से प्रेरित घृणा की घटना है।
 
सैंडर्स ने दोहराया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसकी और नस्लवाद से प्रेरित इस प्रकार के अन्य हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इन घटनाओं का इस देश में कोई स्थान नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि पूर्व नौसैन्य कर्मी एडम पुरिन्टन ने गोलीबारी करके श्रीनिवास कुचिभोटला (32) की हत्या कर दी थी और एक अन्य भारतीय आलोक मदसानी (32) को घायल कर दिया था। पुरिन्टन ने उन पर गोलीबारी करने से पहले उन्हें आतंकवादी कहा था। उसने कहा था 'मेरे देश से बाहर निकल जाओ।' इस दौरान 24 वर्षीय अमेरिकी इयान ग्रिलॉट भी बीच बचाव करने की कोशिश करते हुए घायल हो गया था।
 
पुरिन्टन (51) ने इन भारतीयों को स्पष्ट रूप से गलती से पश्चिम एशिया से आए प्रवासी समझ लिया था। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने भी इस घटना को चिंताजनक बताया था। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

जापान में तेजी से घट रही जन्म दर, सरकार ने जारी किए आंकड़े

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

भगदड़ की बड़ी घटनाएं जब बड़ी संख्या में जनहानि से दहल गया देश, जानिए क्यों होते हैं ऐसे हादसे

तो न्यायपालिका में लोगों का विश्वास खत्म हो जाएगा, CJI गवई ने किस बात को लेकर किया आगाह

बेंगलुरु भगदड़ पर कपिल देव ने कहा, जश्न से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं जिंदगियां

अगला लेख