भारतीय राजनयिक ने बताया, किसने बिगाड़े भारत - पाकिस्तान व्यापारिक संबंध?

Webdunia
शनिवार, 18 मार्च 2023 (14:36 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त सुरेश कुमार ने लाहौर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध कभी भी बंद नहीं किए और देश व्यापारिक संबंधों को सामान्य बनाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। कुमार ने कहा कि हमें यह सोचना चाहिए कि हम अपनी समस्याओं और स्थितियों को कैसे बदल सकते हैं।
 
समाचार पत्र डॉन की खबर के मुताबिक, सुरेश कुमार ने कहा कि भारत हमेशा पाकिस्तान के साथ बेहतर संबंध चाहता है, क्योंकि हम अपना भूगोल नहीं बदल सकते। उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंधों की ओर बढ़ना चाहते हैं। हमने पाकिस्तान के साथ व्यापार भी नहीं रोका। पाकिस्तान ने ही ऐसा किया था।
 
नई दिल्ली के 2019 में जम्मू और कश्मीर की विशेष स्थिति को रद्द करने के बाद पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार को निलंबित कर दिया था। साथ ही इस्लामाबाद में भारत के उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया गया था।
 
उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी संबंधों की इच्छा रखता है, और इस बात पर जोर देता है कि इस तरह के जुड़ाव के लिए आतंकवाद और शत्रुता से मुक्त वातावरण बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद की है।
 
पाकिस्तान के साथ भारत का व्यापार 2020-21 में 32.92 करोड़ अमेरिकी डॉलर और 2019-20 में 83.05 करोड़ अमेरिकी डॉलर का था। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारतीय दूतावास द्वारा पाकिस्तानियों को जारी किए जाने वाले वीजा की संख्या में कमी आई थी, लेकिन अब यह संख्या अब बढ़ गई है। भारत सरकार पाकिस्तानियों को चिकित्सा और खेल वीजा जारी कर रही है। आज कूटनीति पर्यटन, व्यापार और प्रौद्योगिकी से प्रभावित हो रही है।
 
उन्होंने जोर देकर कहा कि आयात हमेशा गलत नहीं होते हैं और इसके फायदे भी होते हैं। गौरतलब है कि भारत इस समय चीन के साथ 120 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापार कर रहा है, जिसमें व्यापार संतुलन चीन की ओर है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

POK के मामले में ये 5 गलतियां भारत को पड़ी भारी, नहीं तो कुछ और होती कहानी

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

ड्राइवर की खुद की गलती से हुई मौत तो मुआवजा देने के लिए बाध्य नहीं बीमा कंपनियां, SC का बड़ा फैसला

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : मंडी में बादल फटने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14 हुई, 31 लापता लोगों की तलाश जारी

विदेशी मुद्रा व्यापार धोखाधड़ी मामला : ED ने स्पेन में 131 करोड़ रुपए की नौका और 2 मकान जब्त किए

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

कोरोना वैक्‍सीन का दस्तावेजीकरण अच्छी तरह हुआ, कठोर परीक्षण किए गए : आईपीए

अरविंद केजरीवाल का ऐलान- अब किसी पार्टी से गठबंधन नहीं, गुजरात में AAP अकेले लड़ेगी चुनाव

अगला लेख