कौन था 17 साल का 'नाहेल' जिसकी मौत पर फ्रांस में मचा बड़ा फसाद?

Webdunia
शनिवार, 1 जुलाई 2023 (19:23 IST)
France Protests: फ्रांस में 17 साल के लड़के 'नाहेल' की मौत के बाद बहुत बड़ा फसाद मचा हुआ है। नाहेल की पिछले मंगलवार को पुलिस की गोलियों से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। कई जगह आगजनी, हिंसा और दुकानों, मॉल्‍स में लूटपाट मची हुई है।

दरअसल, ट्रैफिक जांच के दौरान नाहेल की हत्या का वीडियो भी सामने आया है। ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर एक पुलिसकर्मी 17 साल के नाबालिग नाहेल को गोली मार देता है। जिससे उसकी मौत हो जाती है। इसके बाद भड़के दंगों में पुलिस ने अब तक 1 हजार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दोषी पुलिस अफसर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

कौन था नाहेल : नाहेल टेकअवे डिलीवरी ड्राइवर के रूप में काम करता था और अपनी मां का इकलौता बेटा था। उसे रग्बी खेलना पसंद था और वह पिछले 3 साल से पाइरेट्स ऑफ नैनटेरे रग्बी क्लब का सक्रिय सदस्य था। नाहेल की मां मौनिया का दावा है कि अल्जीरियाई मूल के होने के नाते पुलिस ने उसका चेहरा देख उसे गोली मार दी।

मीडिया से बात करते हुए नाहेल की मां ने बताया कि पढ़ने-लिखने में मन नहीं लगने के कारण उसकी दिलचस्पी इलेक्ट्रिशियन बनने में थी। इसके लिए नाहेल ने कॉलेज में एडमिशन भी लिया था। नाहेल जिस रग्बी क्‍लब का सदस्य था उसके प्रेसिडेंट ने बताया कि नाहेल बेहद ही ऊर्जावान था।

फ्रांस में भड़के विवाद पर नाहेल के परिवार के वकील, यासीन बुजरू का कहना है कि घटना को केवल नस्लवाद के चश्मे से देखने के बजाय न्याय मांगने पर ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए।
Written & Edited By navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अमित शाह बोले- नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त होगा देश, नक्सलियों से की यह अपील

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

ये हैं दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की नई लिस्ट, क्या कायम है अमेरिका का दबदबा? जानिए भारत का नंबर

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: दिल्ली NCR और उत्तर भारत में वर्षा की संभावना, पहाड़ों पर हिमपात का अलर्ट

जेईई मेन का रिजल्ट जारी, 24 छात्रों ने किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर

कौन है सीलमपुर की लेडी डॉन जिकरा, जिसे पुलिस ने कुणाल मर्डर केस में किया गिरफ्तार

नेपाल में आखिर क्यों नहीं थम रहा उबाल

LIVE: दिल्ली के मुस्तफाबाद में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत गिरी, 4 की मौत

अगला लेख