सूडान में आखिर क्यों मचा है कत्लेआम, अब तक 97 मौतें?

Webdunia
सोमवार, 17 अप्रैल 2023 (11:19 IST)
खार्तूम/ नई दिल्ली। सूडान की राजधानी खार्तूम और अन्य इलाकों में शनिवार से सेना तथा अर्द्धसैनिक बल के बीच जारी संघर्ष में एक भारतीय समेत कम से कम 97 लोगों की मौत हो गई है।

डॉक्टरों के एक संगठन ने रविवार को बताया कि हिंसा में कम से कम 670 से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं। इस संघर्ष से लोकतंत्र बहाल करने की उम्मीदों को एक बार फिर झटका लगा है। संगठन के मुताबिक, रविवार को 5 आम लोगों की मौत हो गई, जबकि 78 लोग घायल हुए। राजधानी खार्तूम, नजदीक के ओमदुरमन एवं अन्य स्थानों पर रविवार को भीषण लड़ाई जारी रही, जिसमें बख्तरबंद वाहनों, लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया। सेना और उसके पूर्व साझेदार तथा अब प्रतिद्वंद्वी रैपिड सपोर्ट फोर्स समूह (आरएसएफ) के बीच महीनों के तनाव के बाद संघर्ष हुआ है।

न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार डॉक्टरों के संघ ने सोमवार तड़के कहा कि सूडान की नियमित सेना और अर्धसैनिक बलों के बीच भीषण लड़ाई में मरने वालों की संख्या कम से कम 97 हो गई है। दोनों पक्षों ने राजधानी खार्तूम में प्रमुख स्थलों को नियंत्रित करने का दावा किया है। आम लोगों ने विस्फोटों से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रखी है। इससे पहले रविवार को दोनों पक्षों ने घायलों को निकालने की अनुमति देने के लिए एक अस्थायी युद्धविराम किया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वे कितनी सख्ती से इस बात पर टिके रहे।

डॉक्टरों ने कहा है कि खार्तूम के अस्पतालों में हालात बेहद कठिन हैं, और यह लड़ाई कर्मचारियों और चिकित्सा आपूर्ति दोनों को घायल लोगों तक पहुंचने से रोक रही है। इस संघर्ष के केंद्र में दो व्यक्ति इस बात पर असहमत हैं कि देश को नागरिक शासन में कैसे परिवर्तन करना चाहिए। साल 2019 में लंबे समय से सत्ता में रहे राष्ट्रपति उमर अल-बशीर का तख्तापलट करने के बाद से सूडान को सेना के जनरलों द्वारा चलाया जा रहा है।

इस बीच, खार्तूम में भारतीय दूतावास ने बताया कि मृतकों में एक भारतीय भी शामिल है, जिसकी पहचान अल्बर्ट ऑगस्टाइन के तौर पर हुई है। वह सूडान में डल ग्रुप कंपनी में काम करता था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारतीय नागरिक की मौत पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि खार्तूम की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है और भारत उस देश के घटनाक्रमों पर नजर रखेगा।
 
भारतीय मिशन ने ट्वीट किया, बताया गया है कि सूडान में डल ग्रुप कंपनी में काम करने वाले भारतीय नागरिक अल्बर्ट ऑगस्टाइन को कल एक गोली लगी थी, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। उसने कहा, दूतावास आगे की व्यवस्था करने के लिए परिवार और चिकित्सा अधिकारियों के संपर्क में है।
 
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि वह भारतीय नागरिक की मौत से ‘बहुत दुखी’ हैं। उन्होंने ट्वीट किया, दूतावास परिवार को पूरी सहायता देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इस बीच, कूटनीतिक दबाव बढ़ता दिखाई दिया।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब मुख्यमंत्री की अगुवाई में मंत्रालय द्वारा ग्रामीण विकास ब्लॉकों के पुनर्गठन को हरी झंडी

Amit Shah : 22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

क्‍या मणिपुर में बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

पंजाब में फिर शुरू होगी बैलगाड़ी दौड़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान

भाजपा सांसद ने की दलाई लामा को 'भारत रत्न' देने की मांग

अगला लेख