Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

Advertiesment
हमें फॉलो करें tsunami

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 30 जुलाई 2025 (15:40 IST)
Tsunami news in hindi : रूस के सुदूर पूर्व में बुधवार तड़के आए 8.7 तीव्रता के भूकंप के कारण उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में सुनामी आ गई। रूस के कुरील द्वीप समूह के साथ ही जापान के होक्काइडो के पूर्वी तट पर स्थित नेमुरो तक सुनामी की लहरें पहुंच गईं। अमेरिका, अलास्का, हवाई तथा न्यूजीलैंड के दक्षिण में इसकी चेतावनी जारी की गई। ALSO READ: भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?
 
इससे पहले 2004 में जब हिंद महासागर में आई सुनामी में लगभग 230,000 लोगों की मौत हो गई थी और इसमें इंडोनेशिया, भारत, श्रीलंका, थाईलैंड समेत 14 देश प्रभावित हुए थे। यह सुनामी इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप के पास 9.1 तीव्रता के भूकंप के कारण आई थी।
 
क्यों आती है सुनामी : सुनामी लहरों के बनने की कई वजह हो सकती है पर आमतौर पर यह किसी भूकंप की वजह से ही उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा समुद्र किनारे या समुद्र के तल पर जमीन धंसने, ज्वालामुखी फटने, या अंतरिक्ष से किसी बड़ी उल्का के समुद्री क्षेत्र में गिरने से भी सुनामी का निर्माण होता है। इसके अलावा कभी कभी बहुत बड़े चक्रवात से भी सुनामी आ सकती है।
 
धरती की ऊपरी परत फुटबॉल की परतों की तरह आपस में जुड़ी हुई है या कहें कि एक अंडे की तरह से है जिसमें दरारें हों। ऊपरी सतह से लेकर अन्तर्भाग तक, पृथ्वी, कई परतों में बनी हुई है। पृथ्वी की बाहरी सतह कई कठोर खंडों या विवर्तनिक प्लेट में विभाजित है जो क्रमशः कई लाख सालों में पूरे सतह से विस्थापित होती है। पृथ्वी की आतंरिक सतह एक अपेक्षाकृत ठोस व मोटी परत से बनी है। ALSO READ: बड़ी खबर, रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी, जापान तक असर, अमेरिका में अलर्ट
 
इन सबके अंदर होता है एक कोर, जो एक तरल बाहरी कोर और एक ठोस लोहा का आतंरिक कोर से बनी हुई है। बाहरी सतह के जो विवर्तनिक प्लेट हैं वो बहुत धीरे-धीरे गतिमान हैं। यह प्लेट आपस में टकराते भी हैं और एक-दूसरे से अलग भी होते हैं। ऐसी स्थिति में घर्षण के कारण भूखंड या पत्थरों में दरारें टूट सकती हैं। इस तेज हलचल के कारण जो शक्ति उत्सर्जित होती है, उससे भूकंप के रूप में तबाही मचाती है।
 
अकसर यह सुनामी लहरे तट तक पहुंचते-पहुंचते अपना असर खो देती है। पर किसी बड़े भूंकप के कारण उठी सुनामी लहरें समुद्री तट पर कहर बरपा देती हैं। विडंबना है कि जिस सटीकता से वैज्ञानिक भूकंप के बारे में भविष्यवाणी नहीं कर सकते वैसे ही सुनामी के बारे में भी बताना मुश्किल है।

जब समुद्र तल या सतह पर अचानक हुई किसी बड़ी हलचल के कारण पानी की प्रचंड लहरे किनारे की ओर जाती है उन्ही लहरों को सुनामी का नाम दिया गया है। सुनामी का एक सरल उदाहरण दें तो पानी से भरे टब में अचानक कोई वजनदार वस्तु गिराने या टब को जोरों से हिलाने पर जैसी स्थिति टब में रखे पानी की होती है वैसी ही स्थिति समुद्र में आए किसी भूकंप के दौरान बनती है।
 
 
दरअसल समुद्री सतह पर, समुद्र तल के नीचे, धरती के ऊपरी सतह में अचानक आए तेज भूकंप से, भूगर्भीय तेज हलचल से समुद्र के पानी में बहुत बड़ी लहर उत्पन्न हो सकती है। ये बहुत विशाल और सैकड़ों किलोमीटर चौड़ी लहरें होती हैं। सुनामी लहरों के निचले हिस्सों के बीच का फासला सैकड़ों किलोमीटर का होता है। पर जब ये तट के पास आती हैं तो इनकी गति कम हो जाती है पर ऊंचाई बढ़ जाती है।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं