अमेरिका ने 4 भारतीय तेल कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध, जानिए क्या है वजह

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025 (07:57 IST)
US bans 4 Indian oil companies : अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ाव के लिए सोमवार को 16 कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया। इनमें से 4 भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं। ALSO READ: USAID पर क्यों चला डोनाल्ड ट्रंप का बुल्डोजर, 2000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, क्या है वजह?
 
अमेरिकी वित्त विभाग ने एक बयान जारी कर कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ाव के लिए 16 कंपनियों को चिह्नित किया है और उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाया जा रहा है। प्रतिबंधित भारतीय कंपनियां ऑस्टिनशिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड, बीएसएम मरीन एलएलपी, कॉसमॉस लाइन्स इंक और फ्लक्स मैरीटाइम एलएलपी हैं।
 
विदेश विभाग ने, वित्त विभाग के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (ओएफएसी) के साथ मिलकर, 22 व्यक्तियों पर भी प्रतिबंध लगाए तथा ईरान के तेल उद्योग से उनके जुड़ाव के कारण विभिन्न क्षेत्रों में उनके 13 जहाजों को प्रतिबंधित संपत्ति के रूप में चिह्नित किया है।
 
भारत ने कम की रूस से क्रूड ऑयल की सप्लाई : अमेरिका द्वारा रूसी कच्चे तेल पर प्रतिबंध के चलते भारत में रूस के ऑइल एक्सपोर्ट में 25 फीसदी की कमी आई है। वहीं अमेरिका से तेल आयात में 100 फीसदी बढ़ा है। भारत अमेरिका के साथ ही सऊदी अरब से भी बड़ी मात्रा में तेल आयात कर रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका फर्स्ट के नारे के साथ ही भारत, यूरोप, रूस, चीन समेत दुनियाभर के देशों पर दबाव बढ़ा दिया है। ट्रंप टैरिफ को लेकर दुनिया भर में दहशत का माहौल है। (इनपुट भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Weather Update : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से मची तबाही, हल्द्वानी में नहर में गिरी कार, वायनाड में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी

TTP के हमले में विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाक मेजर की मौत, फिर सामने आई आतंकीस्तान की सचाई

CBSE का बड़ा निर्णय, साल में 2 बार होंगी class 10 एक्जाम, पहली बार फरवरी तो दूसरी बार मई में एग्जाम

RBI ने कॉल मनी के लिए बाजार समय 1 जुलाई से 2 घंटे बढ़ाया, सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक होगा कार्यकाल

फ्रांस की महिला पर्यटक के साथ उदयपुर में बलात्कार, यौन उत्पीड़न के मामले में अमेरिका ने पर्यटकों को किया था आगाह

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के कुख्यात ईरानी गिरोह के 3 सदस्य बुलंदशहर में गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर

ममता बनर्जी वोटर लिस्‍ट की जांच पर क्‍यों आगबबूला हुईं, बोलीं- EC बैक डोर से NRC लागू करना चाह रहा

मंत्री नितेश राणे के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए क्‍या है मामला...

क्या दोपहिया वाहनों पर भी लगेगा टोल टैक्स, नितिन गडकरी ने बताई सचाई

अगला लेख