क्या कोहिनूर वाला ताज नहीं पहनेंगी नई ब्रिटिश महारानी? कहीं भारत तो नहीं इसकी वजह...

Webdunia
गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022 (23:13 IST)
अगले साल 6 मई को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होने वाले राज्याभिषेक समारोह में महारानी कैमिला ताज में कोहिनूर नहीं पहनेंगी। रिपोर्ट्‍स के मुताबिक 105 कैरेट के इस हीरे के स्वामित्व को लेकर लंबे समय विवाद चला आ रहा है। माना जा रहा है कि इसी घबराहट के चलते महारानी के ताज में कोहिनूर नहीं होगा। भारत इस पर अपना हक जताता रहा है। इसके शापित होने की कहानियों के चलते शाही परिवार के पुरुष इसे नहीं पहनते हैं। 
आखिर क्या है कोहिनूर का इतिहास और इसके शापित होने की कहानियां?
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्‍स के मुताबिक भारत के दावे को लेकर ब्रिटेन के शाही परिवार में घबराहट देखी जा रही है और वर्तमान राजा इन मुद्दों के प्रति बेहद संवेदनशील हैं। हालांकि पुरुष सदस्य इस हीरे को ताज में धारण नहीं करते। इसके पीछे मान्यता है कि इस हीरे को पहनने के बाद व्यक्ति के बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। 
भारत ही नहीं और भी कई दावेदार हैं कोहिनूर के
राज्याभिषेक 6 मई, 2023 को : बकिंघम पैलेस के मुताबिक ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक अगले साल 6 मई को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पिछले महीने निधन के बाद उनके पुत्र 73 वर्षीय चार्ल्स को ब्रिटेन का महाराजा घोषित किया गया था।
 
चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक तौर पर कैंटरबरी के आर्चबिशप द्वारा आयोजित राज्याभिषेक समारोह में उनके ताज और शाही सामग्री से विभूषित किया जाएगा। महाराजा को उनकी पत्नी महारानी कैमिला के साथ ताज पहनाया जाएगा।
 
उत्सव के रूप में होगा राज्याभिषेक समारोह : बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा कि राज्याभिषेक लंबे समय से चली आ रही परंपराओं और शाही शानो-शौकत को प्रदर्शित करने के अलावा सम्राट की मौजूदा और भविष्य की भूमिकाओं को दर्शाएगा। परंपरागत रूप से, राज्याभिषेक विशुद्ध रूप से एक धार्मिक सेवा है, जिसे एक उत्सव के रूप में आयोजित किया जाता है।
 
पिछले 900 वर्षों से राज्याभिषेक समारोह वेस्टमिंस्टर एबे में आयोजित होता आया है। महारानी का अंतिम संस्कार भी यहीं किया गया था। 1066 के बाद से, राज्याभिषेक सेवा लगभग हमेशा कैंटरबरी के आर्चबिशप द्वारा संचालित की गई है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ का इस्तेमाल चुनावी फायदे के लिए : भट्‍टाचार्य

पिछले तीन साल में 23000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी : धामी

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

मंत्री विजय शाह ने फिर मांगी कर्नल सोफिया कुरैशी से माफी, कहा भूलवश कहे शब्दों के लिए सेना से मांगता हूं क्षमा

अगला लेख