क्या गौतम अडाणी के प्रत्यर्पण की कोशिश करेगा अमेरिका?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 (12:30 IST)
Gautam Adani news in hindi : अरबपति गौतम अडाणी और सात अन्य के खिलाफ करोड़ों डॉलर के रिश्वतखोरी मामले में अमेरिका द्वारा दीवानी और आपराधिक आरोप दायर किए जाने के बाद, यहां के एक प्रमुख वकील ने कहा है कि मामला काफी आगे बढ़ सकता है। इससे गिरफ्तारी वारंट और यहां तक ​​कि प्रत्यर्पण के प्रयास भी हो सकते हैं।
 
अमेरिकी न्याय विभाग ने भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति अडाणी तथा उनके भतीजे सागर अदाणी सहित सात अन्य पर महंगी सौर ऊर्जा खरीदने के लिए आंध्र प्रदेश और ओडिशा के अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इसमें अधिकारियों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। इन परियोजनाओं से समूह को 20 साल से अधिक समय में दो अरब डॉलर से अधिक लाभ होने का अनुमान है।
 
हालांकि, अडाणी समूह ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि अमेरिकी अभियोजकों द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और समूह सभी कानूनों का अनुपालन करता है। ALSO READ: अडाणी मामले का क्या होगा भारत से संबंधों पर असर, अमेरिका ने जारी किया बयान
 
भारतीय-अमेरिकी वकील रवि बत्रा ने समाचार एजेंसी भाषा से कहा कि अमेरिकी अटॉर्नी ब्रायन पीस को अडाणी और 7 अन्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने और उन देशों में उनकी सेवा करने का अधिकार है, जहां वे रहते हैं। अगर उस देश के पास, जैसा कि भारत के पास है, प्रत्यर्पण संधि है, तो संप्रभु राष्ट्रों के बीच द्विपक्षीय अनुबंध के अनुसार, निवासी राष्ट्र को अमेरिका द्वारा प्रत्यर्पित व्यक्ति को सौंपना चाहिए। एक प्रक्रिया है जिसका निवासी राष्ट्र को अपने कानूनों के अनुरूप पालन करना चाहिए।
 
बत्रा ने कहा कि अंततः प्रत्यर्पण अत्यंत दुर्लभ परिस्थितियों के अभाव में होता है, जैसा कि चिली के पूर्व राष्ट्रपति ऑगस्टो पिनोशे के मामले में हुआ था। ब्रिटेन ने उन्हें केवल मानवीय आधार पर प्रत्यर्पित नहीं किया। अडाणी और सात अन्य लोगों से जुड़े इस मामले में पिनोशे की मिसाल लागू होते देखना मुश्किल है। भारत-अमेरिका प्रत्यर्पण संधि पर 1997 में हस्ताक्षर किए गए थे।
 
न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के अमेरिकी अटॉर्नी पीस ने 62 वर्षीय अदाणी, उनके भतीजे सागर (समूह की अक्षय ऊर्जा इकाई अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक) और इसके पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विनीत एस जैन के खिलाफ पांच-अनुसूचित आपराधिक अभियोग की घोषणा की है। (भाषा)
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

New FASTag Annual Pass Details : 3000 रुपए का नया FASTag, 200 ट्रिप, 7,000 की होगी बचत, 15 अगस्त से शुरुआत, नितिन गडकरी ने दी जानकारी

भारत के किस राज्य में कितनी है मुसलमानों की हिस्सेदारी, जानिए सबसे ज्यादा और सबसे कम मुस्लिम आबादी वाले राज्य

SIM Card के लिए सरकार ने बनाए नए Rules, KYC में पड़ेगी इन दस्तावेजों की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में सेवा दिवस के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

मध्‍यप्रदेश में ट्रांसफर में धांधली, नियमों के खिलाफ जाकर भेजे जा रहे ट्रांसफर लेटर, प्रदेश में बड़ी संख्‍या में कर्मचारी परेशान

अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस पर 27 जून को रतलाम में होगा 'एमपी राइज-2025'

ईरानी धमकी के बाद अमेरिकी डूम्सडे E-4B विमान ने भरी उड़ान, परमाणु विस्फोट प्रूफ है यह अभेद्य विमान

असम में एक और राष्ट्रविरोधी गिरफ्तार, पहलगाम हमले के बाद से अब तक कुल 94 लोगों की गिरफ्तारी

अगला लेख